‘तेरी जात का बैदा मारूं..’, Super Dancer 3 में अनुराग बासु से बोल बैठे मिथुन चक्रवर्ती
Super Dancer Chapter 3: शो में अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर भी दिखाई देती हैं। ये तीनों सेलेब्स इस शो में जज की कुर्सी संभाले हुए नजर आ रहे हैं। अब इस बार वीकेंड में शिल्पा, अनुराग और गीता मिथुन चक्रवर्ती के साथ मिलकर खूब मस्ती करते दिखाई देंगे। शो में ये सितारे कई सारी पुरानी यादें भी ताजा करते दिखेंगे।

Super Dancer Chapter 3: इस हफ्ते डांस के मंच (सुपरडांसर चैप्टर 3) पर ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती आने वाले हैं। ऐसे में शो के कई सारे प्रोमोज सामने आए हैं। इस शो को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो में अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर भी दिखाई देती हैं। ये तीनों सेलेब्स इस शो में जज की कुर्सी संभाले हुए नजर आ रहे हैं। अब इस बार वीकेंड में शिल्पा, अनुराग और गीता मिथुन चक्रवर्ती के साथ मिलकर खूब मस्ती करते दिखाई देंगे। शो में ये सितारे कई सारी पुरानी यादें भी ताजा करते दिखेंगे।
यूं तो मिथुन चक्रवर्ती काफी मजाकिया हैं लेकिन शो में एक वक्त ऐसा भी आया जब अनुराग बासु पर मिथुनदा भड़क उठे। दरअसल, शो में कंटेस्टेंट तेजस मिथुन दा के एक गाने पर डांस करते हैं। ऐसे में अनुराग इस शो में मजाक करने लगते हैं। तभी तेजस अनुराग के कमेंट को सुनकर उदास हो जाते हैं।
यह देख अनुराग कंटेस्टेंट से कहते हैं कि वह मजाक कर रहे थे। इस बात को लेकर मिथुन भड़कते दिखाई देते हैं। तभी माहौल को शांत और हल्का करने के लिए मिथुन चक्रवर्ती अपनी फिल्म अशांति का एक डायलॉग बोलते हैं- ‘ए तेरी जात का बैदा मारु’। ये शो सोनी एंटरटेनमेंट पर रात 8 बजे से प्रसारित किया जाएगा। शो में आज की थीम है रेट्रो और डिस्को।
https://www.instagram.com/p/BxmW-8JHchx/
बताते चलें, कुछ वक्त पहले ही आई फिल्म ‘द ताश्कंद फाइल्स’ में मिथुन नजर आए थे। इस फिल्म में मिथुन श्याम सुंदर त्रिपाठी के किरदार में नजर आए थे।