SUPER DANCER CHAPTER 3: वरुण धवन की बदमाशी देख शिल्पा शेट्टी हैरान, सबके सामने खोली आलिया-रणबीर की पोल
SUPER DANCER CHAPTER 3: इस शो में तीनों स्टार्स ने जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु संग मिलकर खूब मस्ती मजाक किया। वहीं आलिया, वरुण और सोनाक्षी शो में बच्चों का डांस देख कर हैरान नजर आए। इस बीच सेट पर काफी एंजॉइंग इंवायरमेंट था। शो में मामा जी ने कलंक की स्टारकास्ट के साथ एक गेम खेला।

SUPER DANCER CHAPTER 3: फिल्म ‘कलंक’ का जोरदार प्रमोशन चल रहा है। ऐसे में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सोनाक्षी सिन्हा आ पहुंचे बच्चों के डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 में। इस शो में तीनों स्टार्स ने जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु संग मिलकर खूब मस्ती मजाक किया। वहीं आलिया, वरुण और सोनाक्षी शो में बच्चों का डांस देख कर हैरान नजर आए। इस बीच सेट पर काफी एंजॉइंग इंवायरमेंट था। शो में मामा जी ने कलंक की स्टारकास्ट के साथ एक गेम खेला।
इस गेम में तीनों आलिया-वरुण-सोनाक्षी को एक एक बोर्ड पकड़ाया गया। साथ ही कुछ सवाल पूछे गए। पहला सवाल पूछा गया कि सेट पर फोन पर सबसे ज्यादा कौन लगा रहता है? ऐसे में वरुण और सोनाक्षी ने आलिया भट्ट का नाम लिया। वहीं आलिया ने भी खुद अपना ही नाम लिया। इतने में शो के मामाजी मस्ती लेते हुए पूछते हैं कि अगला सवाल ये उठता है कि आलिया फोन पर किससे बातें करती रहती हैं?
इसके बाद वरुण धवन की शैतानियां शुरू हो जाती हैं। यह देख कर शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग सभी हंस-हंस कर लोटपोट होजाते हैं। वरुण फिल्म ‘बर्फी’ में बर्फी की एक्टिंग करने लगते हैं। वरुण को ऐसा करते देख शिल्पा शेट्टी हंसी कंट्रोल नहीं कर पातीं और बोलती हैं- ‘कितना बदमाश है ये’।
बता दें, फिल्म बर्फी में रणबीर कपूर ने बर्फी का किरदार निभाया था। ऐसे में सभी सेट पर हंस पड़ते हैं। आपको बताते चलें, इन दिनों रणबीर और आलिया के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब जोर पकड़ा हुआ है। जल्द ही दोनों फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं।