एक वक्त था जब दिव्यंका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा ओपन रिलेशनशिप में थे। दोनों टीवी एक्टर्स ने सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ में भी काम किया। शरद और दिव्यंका का रिश्ता सालों साल चला। लेकिन एक दिन दोनों अलग हो गए। ऐसे में एक्टर शरद एक लंबे वक्त के बाद अपने और दिव्यंका के रिश्ते पर बात करते नजर आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यंका और शरद दोनों 7 साल के रिलेशन में साथ थे। लेकिन दोनों के बीच हालात खराब होने के चलते शरद दिव्यंका अलग हो गए।

इसके कुछ वक्त बाद दिव्यंका ने विवेक दहिया से शादी कर ली। शो ‘जजबात’ में जब दिव्यंका आई थीं तो वह अपने ब्रेकअप की बात पर उस वक्त काफी इमोशनल हो गई थीं। अब ऐसे में शरद ने भी दिव्यंका संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। बॉम्बे टाइम्स के अनुसार एक्टर शरद कहते हैं- मैं कुछ कह नहीं सकता, सिर्फ इतना कहूंगा कि वह रिलेशनशिप बहुत ही खूबसूरत था। लेकिन जब ‘शादी’ शब्द आता था, तो मेरे पांव ठंडे पड़ जाते थे। शादी की बात सुनते ही दिमाग हिल जाता था।’

एक्टर कहते हैं- ‘कुछ वक्त पहले उस वक्त मैं थोड़ा इमेच्योर था। हां, मैंने गलती की। एक इंसान होने के तौर पर हम सब गलतियां करते हैं। मुझे आज अहसास होता है लेकिन अब लंबा वक्त हो चुका है। मुझे रिलाइज करना भी चाहिए। लेकिन दिल में कोई कठोर अहसास नहीं है। हम दोनों ही उस चीज से बाहर आ गए थे। वह बहुत खुश लगती हैं और मैं दुआ करता हूं कि वह हमेशा खुश रहें।’

बता दें, दिव्यंका त्रिपाठी की जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उन्होंने शो ‘ये है मोहब्बतें’ में काम करना शुरू किया। इस शो से एक्ट्रेस को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई। देखते ही देखते एक्ट्रेस दिव्यंका से ‘इशी मां’ के रूप में जानी जाने लगीं। एक्ट्रेस शो में इशिता की भूमिका में हैं। शो में दिव्यंका त्रिपाछी को बहुत पसंद किया जात है।

https://www.jansatta.com/entertainment/