टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को साल 2025 के मई में स्टेज टू लिवर कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने जून में सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने टारगेटेड थेरेपी ली और धीरे-धीरे रिकवर कर ही रही थी कि इसी साल उनके लिवर में एक नया सिस्ट फिर से बन गया, जो 13mm का था। फिलहाल वह इसकी भी सर्जरी करवा चुकी हैं और अब उनके पति अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी का हेल्थ अपडेट दिया है।
शोएब ने अपने हालिया व्लॉग में बताया कि इस इलाज का असर उनकी इमोशनल हेल्थ पर भी पड़ रहा है। वहीं, दीपिका भी अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं और रो पड़ीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके अंदर अब डर बैठ गया है, खासकर पिछली बार के बाद।
दीपिका का होना है ब्लड टेस्ट
लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने दीपिका के नए डाइट और रूटीन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “दीपिका को एक नया डाइट दिया गया है और उनका एक रूटीन है। वह अब सुबह 7 बजे उठती हैं, वॉक पर जाती हैं और उन्हें शाम 7 बजे के बाद कुछ भी खाने की इजाजत नहीं है।” इसके बाद अभिनेता ने अपनी पत्नी को किचन में जाकर रेसिपी व्लॉग शूट करने से भी मना किया। शोएब ने बताया कि ईद के बाद दीपिका का ब्लड टेस्ट होना है।
डर के मारे रो रही हैं दीपिका
शोएब ने आगे कहा, “जब आप इन चीजों से गुजरते हैं, तो खाली बैठने से आप डिप्रेस्ड महसूस करते हैं, लेकिन मैं उनसे कहता रहता हूं कि खुद को थकाए नहीं। ईद के बाद उनकी AFP और Febrika 2 रिपोर्ट आनी हैं। लेटेस्ट प्रोसीजर के बाद यह पहली बार होगा जब टेस्ट किए जाएंगे। वह कभी-कभी इमोशनल हो जाती है। आमतौर पर वह स्ट्रांग रहती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है। जैसा कि मैंने बताया कि सर्जरी के चार हफ्ते बाद उसके ब्लड टेस्ट होने हैं, वह डर के मारे रो रही है।”
दीपिका ने भी हुईं इमोशनल
इसके बाद व्लॉग में दीपिका आईं और वह इमोशनल हो गईं। अभिनेत्री ने कहा, “मैं अभी तक ठीक नहीं हुई हूं। पिछली बार के बाद मेरे अंदर एक डर बैठ गया है। सब कहते रहते हैं कि भरोसा रखो। मैं हर समय प्रार्थना करती रहती हूं कि आगे सब ठीक रहे, लेकिन हम सब जानते हैं कि जो होना है वो होकर रहेगा।”
इसके बाद शोएब ने कहा, “हम कितना भी हंसे और मजे करें, मन के किसी कोने में ये बातें रहती हैं और जिस तरह से वह पॉजिटिव हैं, हम सब कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कभी-कभी, इमोशनल उथल-पुथल होती है।”
यह भी पढ़ें: ‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज गजल अलघ ने दिखाई अपने घर के अंदर की झलक
‘शार्क टैंक इंडिया’ की जज गजल अलघ ने लोगों को अपने शानदार घर की झलक दिखाई है। चलिए आपको भी दिखाते हैं, उसकी कुछ तस्वीरें। पूरी खबर यहां पढ़ें।
