फराह खान का रियलिटी शो द 50 इन दिनों चर्चा का हिस्सा बना हुआ है। कलर्स टीवी पर 1 फरवरी 2026 से यह शो शुरू होने वाला है। रियलिटी शो और टीवी की दुनिया पर राज करने वाले कई मशहूर सितारे इस शो का हिस्सा बनेंगे। 50 कंटेस्टेंट्स वाला यह शो बिग बॉस से काफी ज्यादा अलग होने वाला है। इसमें वोटिंग के आधार पर कोई विनर नहीं बनेगा, और कई अन्य रोचक नियम भी देखने को मिलेंगे। बिग बॉस मराठी सीजन 2 और बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे नजर आ चुके हैं। अब वह फराह खान के शो का हिस्सा बनने को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने अपने एक प्रैंक के बारे में खुलकर बात की है।

शिव ठाकरे का नाम उन चुनिंदा रियलिटी शो कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान के बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ है। हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर की थी, जो असल में एक प्रैंक था। अब एक्टर ने बताया की इस पोस्ट के बाद उन्हें क्या कुछ सुनने को मिला था?

शिव ठाकरे ने शादी वाली पोस्ट का बताया सच

द फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक हालिया इंटरव्यू में शिव ठाकरे ने अपनी एक वायरल पोस्ट के बारे में बात की। द 50 शो के वह 50वें कंटेस्टेंट हैं, और अब उन्होंने बताया कि अपनी शादी से जुड़ा मचाक करना उन्हें भारी पड़ा था। इस बारे में शिव ठाकरे ने बताया कि ‘कुछ चीजें ऐसी होती हैं कि मेरे हाथ मैं भी नहीं होती है। वो एक शूट की तस्वीर थी। मुझे यह था कि आखिरकार साल 2026 के पहले शूट के लिए क्या सोशल मीडिया पर पोस्ट करूं।’

यह भी पढ़ें: Border 2 vs Mardaani 3: ‘बॉर्डर 2’ के बीच ‘मर्दानी 3’ की एंट्री, क्या सनी देओल को टक्कर दे पाएंगी रानी मुखर्जी?

बता दें कि शिव ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि फाइनली और रेड हार्ट इमोजी थी। इसे देखने के बाद लोगों को लगा कि उन्होंने शादी कर ली है। शिव ने आगे बताया कि मैंने सोचा था कि ‘मैं कल यह डाल दूंगा कि आखिरकार साल 2026 का पहला शूट। लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह मस्ती इतनी ज्यादा हो जाएगी। आई ने भी बोला कि ये क्या चल रहा है? लोग मुझे फोन कर रहे थे, और मुझे बहुत गालियां भी इसके लिए मिलीं।’ हालांकि, बाद में सभी को पता चल गया कि यह उनकी शूटिंग का पोस्ट था।