Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आते ही दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। प्रोमो में कंटेस्टेंट लव गिल और आसिफ के बीच तीखी बहस होते देखा गया। इसके बाद बात यहीं नहीं रुकी, इस मुद्दे को लेकर लव गिल के साथ स्काउट और यंग की बहस भी देखी गई।
इस सीजन में लव गिल लगातार चर्चा में रही हैं। घर में आम्रपाली दुबे, स्काउट और यंग डीएसए के साथ उनकी बातचीत भी सुर्खियों में रही है। हालांकि, इस बार आसिफ के साथ उनकी बहस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब सवाल ये हो रहा है कि क्या इस झगड़े के बाद लव, यंग और स्काउट की दोस्ती टूट जाएगी।
क्या बना तीनों के बीच झगड़े की वजह?
दरअसल जब से नकुल ढुल शो में वाइल्ड कार्ड बनकर आए हैं, उनके किसी ना किसी के साथ झगड़े हो रहे हैं। उनके और गुल्लू के बीच हाथापाई तक हुई। जिसके बाद नकुल पर घर में फिजिक वायलेंस का आरोप लगा। सभी घरवाले उनसे नाराज दिखे, लेकिन इसी बीच लव गिल ने जाकर उन्हें पानी ऑफर किया और उनका हालचाल पूछा।
ये बात आसिफ को पसंद नहीं आई और उन्होंने इसके लिए लव को बोला। मगर दोनों की आपस में बातचीत बहस में बदल गई और फिर उनमें जमकर झगड़ा हुआ। जब दोनों का झगड़ा शांत हुआ तो उनके दोस्त यंग और स्काउट लव को समझाने लगे। मगर लव अपनी बात पर अड़ी रहीं जिसके कारण यंग भड़क गए।
प्रोमो में लव को कहते देखा गया, “मुझे बुरा लगा तो मैं जाकर बात करूंगी, मैं 14 लोगों की क्यों सुनूं।’ इस पर यंग कहते हैं, ‘हम लोग तुम्हारी सेफ्टी का सोच रहे हैं। 14 लोगों को नहीं है लेकिन हम लोगों को लेना देना है ना। आसिफ भाई ने भी बोला, लव ये गलत है।’ यंग की ये बात स्काउट को पसंद नहीं आती।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 37: नकुल ढुल-गुल्लू की लड़ाई में माही विज ने उठाया हाथ, नाराज हुए नेटिजन्स
इसके बाद वो और स्काउट भी आपस में बहस करने लगे। स्काउट, यंग की बात समझ नहीं पाते और यंग और ज्यादा भड़क जाते हैं और कहते हैं, ‘सुनाई नहीं दे रहा।’ इसके बाद स्काउट कहते हैं, “ये इतना बड़ा मु्द्दा है ही नहीं।” प्रोमो में यंग और स्काउट की बहस दिखाई जाती है।
फिर बेडरूम एरिया में यंग कहते हैं कि भले ही लव से घर में किसी को मतलब हो या ना हो, लेकिन उन्हें उनकी परवाह है। मगर उनकी बात ना स्काउट और लव समझने के लिए तैयार नहीं होते और वहां से चले जाते हैं।
