भारतीय अभिनेता, मॉडल, डांसर और व्लॉगर संभावना सेठ कई आईवीएफ फेल होने और मिसकैरेज के बाद आखिरकार मां बन गई हैं। कपल ने सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। बता दें कि संभावना और अविनाश को यह खुशी शादी के 10 साल बाद मिली है। कपल को एक बेटा और एक बेटी हुई है।

संभावना सेठ ने शेयर किया पोस्ट

संभावना सेठ और अविनाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपल ने कई तस्वीरें डाली हैं। एक फोटो में वह अपने बच्चों को हाथ में लिए हुए भी दिखाई दीं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है। कुछ फोटोज में वह इमोशनल होते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई। लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा है। हर हर महादेव।”

यह भी पढ़ें: ‘किसी की छवि खराब करना…’, शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट आरोप पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत शर्मनाक है

सेलेब्स ने दी संभावना और अविनाश को बधाई

अब उनकी पोस्ट देखने के बाद सितारों ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है। अभिनेत्री माही विज ने लिखा, “डबल धमाका।” इसके अलावा संभावना के फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।

अप्रैल में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा

अप्रैल में संभावना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। अभिनेत्री ने अपने पति अविनाश के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हम प्रेग्नेंट हैं। हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के जरिए बन रही है। काउंटडाउन शुरू हो गया है।”

IVF जर्नी को खुलकर किया शेयर

संभावना और अविनाश द्विवेदी ने भी अपनी IVF जर्नी को खुलकर शेयर किया है, जिसमें उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अविनाश ने एक बार बताया था कि इंटेंस ट्रीटमेंट और इंजेक्शन की वजह से वो प्रोसेस संभावना के लिए फिजिकली, इमोशनली और मेंटली थका देने वाला था। बता दें कि संभावना और अविनाश ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 2016 में शादी की थी।

यह भी पढ़ें: ‘चार दिन नहीं देखा बेटे का चेहरा’, विक्की कौशल ने साझा किया पिता बनने का अनुभव, ट्रोल होने के बाद वाइफ जोक पर दी सफाई