भोजपुरी सिंगर और भाजपा संसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी अब टीवी का जाना माना चेहरा बन गई हैं। उन्हें हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 20 में देखा गया था। शो पर उन्होंने अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी के बारे में बात और चर्चा में आईं।
अब रीति तिवारी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पिता मनोज तिवारी को दोबारा शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने याद किया कि जब वह लगभग 16 या 17 साल की थीं, तब उन्हें एहसास हुआ था कि उनके पिता को कोई मिल गया है। लेकिन उनका मानना था कि वह दूसरी शादी के बारे में उनसे बात शुरू करने में संघर्ष करेंगे।
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान रीति तिवारी ने कहा कि वह समझ गई थीं कि क्या हो रहा है। भले ही उनके पिता ने उनसे इस बारे में बात नहीं की थी।
मनोज तिवारी की दूसरी शादी में बेटी का हाथ
यह याद करते हुए कि जब उन्हें पहली बार एहसास हुआ कि उनके पिता को कोई मिल गया है, रीति ने कहा, ‘जब मैं 16-17 साल की थी, तब मुझे फील हो गया कि इनको मिल गई है कोई ये मेरे को बोल नहीं पा रहे हैं। समझ आ जाता है। बच्चे बेवकूफ नहीं होते यार।’
रीति ने बताया कि उन्हें लगा कि मनोज खुद इस विषय को नहीं उठा पाएंगे। इसलिए उन्होंने खुद पहल करने और पिता से ये कहने का फैसला किया कि उन्हें दोबारा शादी कर लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘तो मैंने उनको बोला क्योंकि ये खुद से तो नहीं कर पाएंगे कभी। वो खुद ये फैसला लेने के लिए ताकतवर नहीं हो पाएंगे। तो मैंने उनको बोला फोन करके, ‘हैलो डैड, आप शादी कर लीजिए।”
और पढ़ें: लाइमलाइट से दूर 1000 करोड़ की विरासत संभाल रहीं सैफ अली खान की बहन, बोलीं- अब्बा मेरे लिए छोड़ गए:
रीति तिवारी ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपने पिता की लव लाइफ के बारे में उनकी शादी से लगभग छह से 12 महीने पहले पता चला था। उन्होंने खुद को ‘मुंहफट’ बताया और कहा कि वह उनके साथ सीधे बात करने में सहज थीं। तब भी जब उन्हें अपनी निजी जिंदगी पर चर्चा करना मुश्किल लगता था।
क्या था मनोज का रिएक्शन?
रीति तिवारी ने याद किया कि पिता मनोज ने उनके सुझाव को बड़ा मुद्दा नहीं बनाया था। बातचीत को याद कर हंसते हुए उन्होंने कहा कि उनका जवाब बस इतना था, ‘हीही, ठीक है।’
उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार वह उनके सुझाव पर राजी हो गए और कहा, ‘ठीक है बेटा, अगर तुमने बोला है तो डन।’
मनोज तिवारी की हुईं दो शादियां
मनोज तिवारी ने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। दोनों ने अपनी बेटी रीति का स्वागत किया। 11 साल बाद उनकी शादी खत्म हो गई। 2012 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया था।
रानी से अलग होने के सालों बाद मनोज ने दोबारा शादी करने का फैसला किया। उन्होंने अप्रैल 2020 में सुरभि तिवारी से शादी की। मनोज और सुरभि की दो बेटियां हैं।
