‘रामायण’ को रचने वाले रामानंद सागर ने फेरी लगा साबुन बेचा, चपरासी का काम किया, बेटे ने सुनाया पूरा किस्सा
Ramayan: अब एक बार फिर से पुरानी 'रामायण' को नई जनता के सामने पेश किया जा रहा है। इस शो के री-टेलीकास्ट होने से फैंस बेहद खुश हैं।

Ramayan: दूरदर्शन के जमाने में ‘रामायण’ एकलौता ऐसा टीवी सीरियल था जो कि बच्चे बच्चे की जुबान पर था। साल 1987 में ‘रामायण’ का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। अब एक बार फिर से पुरानी ‘रामायण’ को नई जनता के सामने पेश किया जा रहा है। इस शो के री-टेलीकास्ट होने से फैंस बेहद खुश हैं।
ये शो एक ऐसे शख्स ने बनाया जो एक जमाने में सड़कों पर साबून बेचता था। जी हां, रामानंद के बेटे प्रेम सागर बताते हैं कि- उनके पिता और ‘रामायण’ के मेकर रामानंद सागर ने सड़कों पर साबुन बेचने का काम किया था। वहीं वह चपरासी का काम भी करते थे। इतना ही नहीं वह एक जर्नलिस्ट भी बने औऱ बाद में वह मुनीम भी बने। इसके बाद उन्होंने रामायण का निर्माण किया।
1949 में रामानंद सागर की फिल्म बरसता आई थी। रामानंद सागर ने ‘पृथ्वी’ थिएटर के लिए प्ले लिखने का काम भी किया था। प्रेम सागर ने बताया कि फिल्म बरसात की स्क्रिप्ट सुनने के लिए राजकपूर चल कर आए थे। उस वक्त उस फिल्म में राज कपूर और नर्गिस की जोड़ी काफी हिट हुई थी। तब उस फिल्म ने 1 करोड़ 10 लाख कमाए थे। उसी पैसे से राज कपूर ने राजकपूर स्टूडियो का निर्माण किया था।
प्रेम सागर ने ये सारी बातें कपिल शर्मा के शो The Kapil Sharma Show में बताई थीं। कपिल के शो में आकर प्रेम सागर ने रामानंद सागर पर लिखी किताब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा, ‘एक आदमी जिसने चपरासी का काम किया, सड़क पर साबुन बेचे, जर्नलिस्ट बने और मुनीम का काम किया। वो आदमी एक दिन रामायण बना सकता है।’
बता दें, रामायण की री-टेलीकास्टिंग कल यानी शनिवार को दूरदर्शन पर होगी। 28 मार्च से पहला एपिसोड सुबह 9 बजदे से 10 बजे तक दिखाया जाएगा। वहीं शाम को 9 बजे से 10 बजे तक एपिसोड प्रसारित किया जाएगा।