‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट काजी तौकीर की सेहत दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रिपोर्ट्स में दावा जा रहा था कि सिंगर को डेंगू हो गया है और उन्हें इलाज के लिए घर से बाहर ले जाया गया है। अब उनकी टीम ने चीजों को साफ किया है।

काजी की टीम ने कहा है कि सिंगर को बुखार और कम एनर्जी की समस्या है, लेकिन वह बिग बॉस के घर के अंदर ही हैं और एलिमिनेट नहीं हुए हैं। यह सफाई उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान के जरिए आई है।

खराब है काजी तौकीर की तबीयत

बताया जा रहा है कि काजी को पिछले कुछ दिनों से बुखार है। हालांकि वह जब भी मौका हो आराम कर रहे हैं। सिंगर ने अपनी सेहत के हिसाब से घर की गतिविधियों में भाग लेना जारी रखा है।

बयान में कहा गया, ‘काजी फैमिली के लिए दिल से एक अपडेट। हमारे रॉकस्टार काजी पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस के घर के अंदर बुखार से जूझ रहे हैं। जब भी मौका मिलता है वो आराम करते हैं। हाल ही में उन्हें थोड़ी कम एनर्जी महसूस हो रही थी। उन्हें मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। वह बिग बॉस के घर के अंदर ही हैं, और हम उनकी सेहत को लेकर बीबी टीम के संपर्क में हैं। थोड़ा आराम करने के बावजूद, काजी सभी का मनोरंजन करना और घर में पॉजिटिविटी लाना जारी रखे हुए हैं। यही है हमारा रॉकस्टार।’

और पढ़ें: आलीशान है यामी गौतम का 100 साल पुराना हिमाचल वाला घर, करोड़ों में कीमत, देखें इनसाइड फोटोज

घबराए न फैंस

काजी की टीम ने फैंस से भी अपील की है कि वे अफवाहों भरी रिपोर्टों पर भरोसा करने के बजाय शांत रहें। उन्होंने दर्शकों को आश्वासन दिया कि अगर जरूरी हुआ तो आगे की अपडेट शेयर की जाएगी।

बयान में अंत में कहा गया, ‘हम सभी से अनुरोध करते हैं कि शांत रहें, विश्वास बनाए रखें और काजी पर अपना प्यार, दुआएं और पॉजिटिव एनर्जी बरसाते रहें। हम आपको अपडेट देते रहेंगे, और एक बार जब वह पूरी तरह से खुद को ठीक महसूस करेंगे, तो हम जानते हैं कि हमारा सबसे एनर्जेटिक रॉकस्टार अपनी पूरी एनर्जी के साथ वापस आ जाएगा। तब तक उसका समर्थन करते रहें और अपना प्यार देते रहें। आराम करो। ठीक हो जाओ। और दहाड़ते हुए वापस आओ, रॉकस्टार। हम सब तुम्हारे साथ हैं। टीम काजी।’

और पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन

काजी की सेहत को लेकर सबसे बड़ी अटकलें कथित डेंगू डायग्नोसिस को लेकर थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर ले जाया गया है, क्योंकि सेट पर जरूरी इलाज नहीं दिया जा सकता था। हालांकि काजी की टीम ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उन्हें डेंगू है। उनके बयान में केवल बुखार, कम एनर्जी और उनकी मेडिकल जांच का जिक्र है। डेंगू डायग्नोसिस या शो से बाहर निकलने का भी कोई जिक्र नहीं है।