नेटफ्लिक्स का फेमस शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ जब से शुरू हुआ है, तभी से चर्चा में बना हुआ है। कभी कंटेस्टेंट्स का गेम तो कभी उनके सीक्रेट सुर्खियों में आ जाते हैं। अब ‘देसी ब्लिंग’ से लाइमलाइट में आई पामेला सेरेना ‘लॉक अप 2’ के जजमेंट डे एपिसोड में पहुंचीं। उनके साथ हर्षद चोपड़ा और सूफी मोतीवाला भी बॉटम-3 का हिस्सा थे।

एलिमिनेशन से बचने के लिए पामेला को अपना एक राज बताने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि स्टूडेंट लाइफ में उन्होंने क्रिकेट मैचों की अंदरूनी जानकारी के आधार पर सट्टा लगाकर पैसे कमाए थे।

यह भी पढ़ें: ‘झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर समय रैना, वीर दास और ध्रुव राठी ने दिया रिएक्शन

दोस्त देता था क्रिकेट मैचों के बारे में अंदर की जानकारी

अपने इस दावे के बारे में बताते हुए पामेला ने कहा कि उनका एक दोस्त जो कई क्रिकेटरों के करीब था, उन्हें क्रिकेट मैचों के बारे में अंदर की जानकारी देता था, जिसका इस्तेमाल वह लंदन में सट्टा लगाने के लिए करती थीं। पामेला ने कहा, “मुझे इस पर गर्व नहीं है, लेकिन जब मैं स्टूडेंट थी, तो मेरा एक दोस्त था जो कई क्रिकेटरों के बहुत करीब था। उसे पहले से पता चल जाता था कि कौन सा खिलाड़ी मैच जीतेगा और कौन कितना स्कोर करेगा। यह जानकारी सीधे टीम से आती थी।

लंदन में ऐसे बुकी होते हैं जिनके पास आप जुआ खेल सकते हैं और सट्टा लगा सकते हैं। इसलिए, मैंने अपने दोस्त से वे टिप्स लिए और सट्टा लगाया। मैंने बहुत पैसे कमाए। लंदन में मैचों पर सट्टा लगाना कानूनी था। यह जानते हुए कि हालात मेरे पक्ष में हैं, मैंने एक बार कोशिश की, यह काम कर गया और फिर मैंने इसे जारी रखा।”

पामेला ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा, “एक स्टूडेंट के तौर पर इतनी बड़ी रकम पाकर मुझे मजा तो आया, लेकिन पैसे कमाने का यह तरीका गलत था। यह सब कुछ महीनों तक चला और फिर वे लोग पकड़े गए। मेरे पास जानकारी थी, तो मैंने सोचा कि क्यों न इसका इस्तेमाल किया जाए और मैंने ऐसा किया। मुझे पता है कि इससे इंटरनेट पर हंगामा मच सकता है, इसीलिए मैंने यह बात कभी किसी को नहीं बताई।”

हर्षद चोपड़ा हुए शो से बाहर

पामेला के इस खुलासे के बाद हर्षद चोपड़ा और सूफी मोतीवाला एलिमिनेशन के लिए आमने-सामने रह गए। आखिर में घरवालों की वोटिंग के बाद हर्षद शो से बाहर हो गए। शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई भावुक खुलासे किए थे। घर में आने के कुछ समय बाद उन्होंने बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड और उनके सबसे अच्छे दोस्त ने उन्हें धोखा दिया था। वहीं पिछले वीकेंड उन्होंने यह भी खुलासा किया था कि रिश्ते के मुश्किल दौर में उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत अगले हफ्ते ‘लॉक अप सीजन 2’ में वापसी करेंगे। दोनों शो में सूफी मोतीवाला और धीरज धूपर को चुनौती देंगे। मुकाबला जीतने के बाद उन्हें फिर से खेल में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ‘मेहनती थीं लेकिन एटीट्यूड बहुत था’, क्यों टूटी गोविंदा-करिश्मा की जोड़ी, शगुफ्ता अली ने बताई अपनी राय