टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रहीं नीति टेलर फिलहाल चर्चा में हैं। जिन्होंने टेलीविजन में बड़े पैमाने पर काम कर चुकी नीति ने फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाई हुई है। टीवी की दुनिया को छोड़ उन्होंने तेलुगु सिनेमा का रुख किया था।
नीति टेलर ने अपने करियर में केवल तीन फिल्में की हैं। ये सभी तेलुगु हैं। उन्होंने लगातार तीन टॉलीवुड फिल्मों में काम किया और फिर कभी वापस नहीं आईं। हॉटरफ्लाई पर एक्ट्रेस ने कहा कि एक निर्देशक के साथ उनके कास्टिंग काउच के अनुभव ने उन्हें फिल्मों से दूर कर दिया।
कास्टिंग काउच पर बोलीं नीति टेलर
बातचीत के दौरान नीति टेलर को गलती से लगा कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ दो साउथ फिल्में की हैं, जबकि उन्होंने असल में तीन की थीं। फिर उन्होंने कहा, ‘जिस निर्देशक ने मेरे साथ पहली फिल्म की थी, उसने जब हम उसे खत्म कर चुके थे तो मुझे दूसरी फिल्म के लिए बुलाया। फिर उसने कहा, ‘लेकिन इस बार इसके लिए तुम्हें मेरे साथ सोना पड़ेगा।”
उन्होंने आगे कहा, ‘आपको एहसास नहीं होता, आपको पता नहीं होता कि कैसे रिएक्ट करना है। मैंने बस कॉल काट दिया। मैंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। मैंने अपनी मां को कॉल किया और बोली, ‘सोचो वो बुड्ढा, बूढ़ा आदमी।’
एक्ट्रेस ने यह भी इशारा किया कि उस निर्देशक ने अन्य एक्ट्रेसेज के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया, ‘मैंने उसे दूसरी लड़कियों के साथ देखा था। मुझे कभी नहीं पता था कि वह मेरे साथ कब ऐसा करने की कोशिश करेगा। तभी मैंने फैसला किया कि मैं फिर कभी कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं बस हैरान रह गई थी, और मैंने सिर्फ उसे ब्लॉक कर दिया। मैंने यह किसी को नहीं बताया, क्योंकि मैं सन्न रह गई थी।’
और पढ़ें: दोस्तों का हाल पूछने गए थे आमिर के भांजे, खुद हुए डिटेन, गर्लफ्रेंड बोलीं- हमें चोट पहुंचाई
नीति की तेलुगु फिल्में
नीति टेलर ने 2012 में तेलुगु फिल्म ‘मेम वयसुकु वचम’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। त्रिनाध राव नक्कीना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तनीश भी मुख्य भूमिका में थे। बेक्कम वेणुगोपाल के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।
अगले साल उन्होंने ‘पेल्ली पुस्तकम’ में अभिनय किया, जिसका निर्देशन रामकृष्ण मचकंती ने किया था। बी नागिरेड्डी, बीवी गोपाल और पी सुमन द्वारा निर्मित इस फिल्म में राहुल रविंद्रन उनके साथ लीड रोल में थे। यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। साथ ही आलोचकों ने इसकी आलोचना की थी।
2014 में नीति की आखिरी फिल्म आई। उन्होंने राजा वन्नेम रेड्डी की ‘लव डॉट कॉम’ में अभिनय किया था। सीएचवी बृंदा रेड्डी की लिखी और निर्मित इस पिक्चर में आर्य संदीप ने उनके साथ काम किया था। यह फिल्म भी फ्लॉप रही।
और पढ़ें: हेमा मालिनी ने मां दुर्गा बनकर हैदराबाद में किया परफॉर्म, दिव्य रूप देख फैंस हुए मंत्रमुग्ध
बातचीत के दौरान नीति टेलर ने उस निर्देशक का नाम नहीं बताया, जिसने उनके साथ कास्टिंग काउच किया।
नीति का टेलीविजन करियर रहा कमाल
नीति टेलर ने 15 साल की उम्र में हिंदी शो ‘प्यार का बंधन’ से अपना टेलीविजन पर डेब्यू किया था। उन्हें सफलता 2014 के शो ‘कैसी ये यारियां’ से मिली। नीति ने आखिरी बार ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में अभिनय किया था। हाल ही में रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) में वो नजर आई थीं। नीति इस शो में सेमी-फाइनलिस्ट थीं। इसे मिनी माथुर ने जीता था।
