टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘नागिन 3’ फेम सुरभि ज्योति के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। सुरभि ने बेहद खास अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की, जिसके बाद फैंस और उनके करीबी दोस्तों उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

सुरभि ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके और उनके पति के पैर नजर आ रहे हैं और उनके साथ छोटे-छोटे सफेद रंग के बेबी शूज रखे हैं। इसे शेयर करते हुए अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर की जानकारी दी है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “ॐ, हमारा सबसे बड़ा एवेंचर शुरू होता है। नन्हा सा प्यार इस जून आ रहा है।”

फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर शुभकामनाएं दी हैं। कई सेलेब्स ने उन्हें नई जर्नी के लिए बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

यह भी पढ़ें: सिनेमा की इकोनॉमी: एक फिल्म से चलती है कईयों की रोजी-रोटी, जानें कौन-कौन करता है कमाई

शादी के बाद नई शुरुआत

सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के बाद अब उनके जीवन में यह नई खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और अब दोनों पैरेंटहुड की इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।

‘नागिन 3’ से मिली थी खास पहचान

सुरभि ज्योति को टीवी शो ‘नागिन 3’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली थी। इस शो में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा वह ‘कुबूल है’ जैसे हिट शो का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से सुरभि ने टीवी इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई है। अब फैंस उन्हें रियल लाइफ में मां बनते देखने के लिए उत्साहित हैं।