‘बिग बॉस 17’ के विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों अपने नए शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में वह यूट्यूब पर ‘धंधो’ नाम का एक शो लेकर आए हैं। इस शो में उन्होंने उस समय को याद किया, जब इंदौर में एक शो के दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिर मुनव्वर को कुछ दिन जेल में ही बिताने पड़े थे। अब शो में इसके बारे मे बात करते हुए कॉमेडियन ने बताया कि उन्हें लगा पुलिस उनका एनकाउंटर कर देगी।

मुनव्वर ने बताई लॉकअप की कहानी

मुनव्वर ने शो में बताया कि उन्हें शो से गिरफ्तार करके उन्हें लॉकअप में ले जाया गया था। रात में पुलिस ने उनको और उनके साथ गिरफ्तार बाकी चार लोगों को लॉकअप में सोने के लिए कहा। मुनव्वर ने कहा कि आपने तो बोला था कि हम लोग छूट जाएंगे। फिर पुलिस ने जवाब दिया कि सुबह छूटोगे।

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ ने किया 50 करोड़ का आंकड़ा पार, वर्ल्डवाइड 100 करोड़ कमाने के करीब फिल्म

पूरी रात लॉकअप में मुनव्वर परेशान रहे और उन्हें नींद भी नहीं आ रही थी। मुनव्वर ने बताया कि स्टेशन में लगातार वॉकी-टॉकी की आवाज आती रहती है। वो आवाजा ऐसे आती है कि सामने वाले को समझ ही नहीं आएगा कि कहां क्या हुआ। फिर मुनव्वर अपना ध्यान भटकाने के लिए उस वॉकी-टॉकी पर आती आवाज पर फोकस करना शुरू किया।

उन्हें पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने फोकस करना शुरू किया तो धीरे-धीरे समझ आने लगा। वॉकी-टॉकी से आवाज आ रही थी कि हाइवे पर मारूती को किसी ने ठोक दिया है। वहीं, मुनव्वर को सुनाई दिया हाईवे पर फारूकी को ठोक दिया। ये बात सुनकर मुनव्वर और ज्यादा परेशान हो गए। मुनव्वर ने कहा कि एनकाउंटर… भाई कुछ भी नहीं किया है मैंने।

मुनव्वर ने आगे बताया कि सुबह चार बजे पुलिसवालों ने लॉकअप खोला और मुनव्वर के साथ गिरफ्तार बाकी चारों को भी चलने को बोला। मुनव्वर ने मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने जब सुना कि सबको चलना है, तो उन्हें लगा कि सबका एनकाउंटर होगा। मुनव्वर ने कहा कि इस बात से उन्हें थोड़ी राहत मिली।

मुनव्वर ने कहा कि वो सोचने लगे कि अगर पुलिस एनकाउंटर करेगी, तो वो कैसे भागेंगे। हालांकि, जब वो पुलिसवालों के साथ क्वालिस में बैठे, तो उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि प्लीज सर मत करो। पुलिसवालों ने पूछा कि क्यों न करें… कोविड टेस्ट जरूरी है। स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा कि उस वक्त उन्हें पता चला कि सबको कोविड टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: समय रैना के साथ AI तस्वीर वायरल होने पर भड़की कुशा कपिला, बोलीं- झूठी तस्वीर, हम दोस्त नहीं…