सलमान खान होस्टेड शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ चुके फेमस यूट्यूबर यूके07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल ने शनिवार रात सुसाइड करने की कोशिश की। वह पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आए और वहां अपने फैंस को अपनी आपबीती सुनाई। उसके बाद यूट्यूबर ने गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 150 की स्पीड पर गाड़ी चलाई और अपनी जान देने की कोशिश की। हालांकि, वक्त रहते आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां अब अनुराग डोभाल का इलाज चल रहा है। यूट्यूबर की टीम ने एक पोस्ट जारी करते हुए बताया कि वह मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं। अब इस हादसे के बाद टीवी के कई सेलेब्स ने उनके ठीक होने की प्रार्थना की। साथ ही इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन भी दिया है। इसमें रजत दलाल, अली गोनी, मुनव्वर समेत कई लोगों का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें: यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, लाइव स्ट्रीम के दौरान डिवाइडर में ठोकी कार, अस्पताल में भर्ती
एल्विश यादव ने किया पोस्ट
यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “यूं तो मैं किसी के पर्सनल मैटर में या फैमिली मैटर में नहीं बोलता हूं, लेकिन जो भी अनुराग भाई के साथ चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाए। जल्दी ठीक हो जाओ अनुराग भाई।”
सुसाइड सोल्युशन नहीं है: अभिषेक
‘बिग बॉस 17’ में अनुराग डोभाल के साथ नजर आए टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने भी एक वीडियो शेयर किया है। अभिषेक ने कहा, “आपको पता ही होगा कि मैं किस बारे में बात कर रहा हूं। मैं ये सिचुएशन समझ पा रहा हूं, क्योंकि एक समय में मैं भी मेंटल हेल्थ से गुजर रहा था।
जब आप इस सिचुएशन में होते हो, तो आपको सिर्फ और सिर्फ सुसाइड के विचार आते हैं, लेकिन वो सोल्युशन नहीं है। मैं अनुराग को दो दिन से मैसेज-कॉल कर रहा हूं, लेकिन नहीं उठा रहा है। मैं सबसे यही कहता हूं कि प्लीज ट्रोल करना बंद करो। ये बहुत सीरियस सिचुएशन है।”
फरहाना ने किया ये पोस्ट
‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुकीं फरहाना भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें, कई लोग ऐसे तूफान से गुजर रह होते हैं, जिन्हें आप देख नहीं सकते। जल्द ठीक हो जाओ अनुराग डोभाल।”
अली गोनी ने शेयर किया वीडियो
अली गोनी ने एक वीडियो शेयर कर कहा, “एक यूट्यूबर है अनुराग करके, जिसके यूट्यूब हैंडल शायद यूके07 करके है। उस लड़के ने अपनी एक वीडियो डाली। अपने आप को जाहिर किया लोगों के सामने कि उसकी लाइफ में जो भी चल रहा है। चलो फैमिली मैटर में दखलअंदाजी नहीं करनी चाहिए, लेकिन उस लड़के ने अपने आप को जाहिर किया अपने फैंस के सामने और लोगो ने क्या दिया रिटर्न में… हंसी मजाक ट्रोल।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “अब सुनने में आ रहा है कि उसने चलती हुई गाड़ी में सुसाइड करने की कोशिश की है। हाईवे पर 2-250 की स्पीड में गाड़ी चला रहा था। पता नहीं, अल्लाह करे वो ठीक हो। लेकिन उन लोगों पर शर्म आती है, जो उस पर मजाक बना रहे हैं।”
प्रिंस और रजत ने निकाला गुस्सा
प्रिंस नरूला ने भी अनुराग डोभाल का सपोर्ट करते हुए उन लोगों को पर भड़ास निकाली, जिन्होंने उन्हें ट्रोल किया। एक्टर ने कहा, “कभी-कभी लोगों को सच बताने के लिए कि मैं सच्चा हूं, जान देनी पड़ती है, मरना पड़ता है। वरना लोग मजाक ही समझते हैं, ट्रोल करते हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि मुझे ट्रोलर्स से नफरत है। तुम लोग किसी की सिचुएशन नहीं समझते। अभी भी लोग लिख रहे हैं कि मरा की नहीं? अभी भी जिंदा है। शर्म आनी चाहिए आपको। उसकी सिचुएशन कोई समझ नहीं पा रहा है कि वो किस हाल में है।”
वहीं, रजत दलाल ने कहा, “सबके अपने दस तरह के ओपनियन हैं। मुझे नहीं पता कि कौन सही है और कौन गलत हैं। उसके घर में क्या चल रहा है, मुझे उससे लेना-देना नहीं है। लेकिन मुझे ये बताओ कि किसके घर में दिक्कत नहीं है। किसकी लाइफ में प्रॉब्लम नहीं हैं। इतना कौनसा इंसान टूट जाता है कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने चला जाता है। भाई कोई भी दिक्कत आ रही है उसे उठाओ न। लेकिन जान देना सही नहीं है।”
यह भी पढ़ें: पैपराजी ने बताया रणवीर-दीपिका ने शादी में दिया 5 स्टार ट्रीटमेंट
पैपराजो ने खुलासा किया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में मीडिया को फाइव स्टार होटल का खाना परोसा गया था। वहीं उन्होंने तापसी पन्नू को थोड़ा रूड बताया और ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन व विराट-अनुष्का के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। पूरी खबर यहां पढ़ें।
