बिग बॉस: शादी से पहले मोना से बोले मनु- प्यारी लग रही हो, प्लान चेंज कर सकते हैं क्या ?
बिग बॉस का घर मोना और विक्रांत की शादी के रंग में बिल्कुल रंग गया है।
बिग बॉस का घर मोना और विक्रांत की शादी के रंग में बिल्कुल रंग गया है। मोना की रस्म मेंहदी का के बाद सभी घर वाले पूरी तरहा शादी के माहौल में नजर आंए। विक्रांत, मोना को कहते है कि वे एक बार शादी के पहले सोच लें कि उन्हें इस शादी से कोई प्रॉब्लम तो नहीं है। घर पर मेंहदी लगाने वाले एक्सपर्ट भी आते हैं जो घर की महिलाओं को मेंहदी लगाते हैं। घर पर मोना की मम्मी भी आती हैं सभी उन्हें देखकर काफी सरप्राईज हो जाते हैं। वे कहती हैं कि घर से दो लोगों के निकल जाने पर वे काफी खुश हैं। थोड़ी देर बाद बिग बॉस के घर पर शादी के मेहमान के तौर पर भोजपुरी एक्टर निरहुआ और दूसरे भोजपुरी एक्टर भी आते हैं। कंफेशन रुम में बिग बॉस मोना से बातें करते हैं। मोना उन्हें थैंक्यु कहती है कि वो कभी सोच भी नहीं सकती थी कि उसकी लाईफ में ये दिन भी आएगा। बिग बॉस, उन्हें आगे की लाईफ के लिए शुभकामनायें देते हैं। मनु मजाक में मोना से कहते है कि वो काफी प्यारी लग रही है तो प्लान चेंज कर सकते हैं क्या?
King of Entertainment @ravikishann arrives on #BB10 tonight to celebrate @MonalisaAntara & #VikrantSinghRajpoot's weeding! #Video pic.twitter.com/KaB64KgJSc
— COLORS (@ColorsTV) January 18, 2017
मोना और विक्रांत की शादी शुरु हो जाती है। शादी के बाद मोना और विक्रांत दर्शकों और बिग बॉस का शुक्रिया अदा करते हैं। मनु, मोना से कहते हैं कि वो जो चाहती थी नेम, फेम और इस शो पर शादी, उन्हें सब मिल गया। अगले टास्क के तौर पर घर पर शादी की रिसेप्शन पार्टी होने वाली होती है इस पार्टी के होस्ट मनु और मनवीर को बनाया जाता है। साथ ही घरवालों को इसमें डांस परफॉर्म भी करना होता है। मोना, विक्रांत से कहती है कि घर पर कोई उनके साथ मस्ती मजाक करेंगे तो उन्हें बुरा नहीं मानना है। पार्टी में रविकिशन भी आते हैं। वे रिसेप्शन में बानी के साथ डांस परफॉर्म करते हैं। रविकिशन यहां शो का अपना एक्सपीरीयंस बताते हैं। मनु और मनवीर अपनी फनी एंकरिंग से सभी का मनोरंजन करते हैं। मेहमानों के परफॉर्म करने के बाद शो के शोस्टॉपर मोना और विक्रांत भी डांस परफॉर्म करते हैं।
The bride & the groom cannot stop glowing in the light of love & happiness of baraatis! #BB10 @MonalisaAntara #VikarantSinghRajpoot #Video pic.twitter.com/9LTFAUByWE
— COLORS (@ColorsTV) January 18, 2017
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।