टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में नजर आ रही हैं। यहां वह अपने गेम के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। शो में आते ही उन्होंने अपने तलाक के बारे में सभी को बताया। इसके बाद एक और खुलासा बताया कि बायसेक्शुअल हैं। साथ ही अभिनेत्री ने यह भी बताया कि गौरव से तलाक लेने के बाद वह अकेले रहेंगी और अपने इसी दर्द को फिर से बयां करते हुए उन्होंने राम कपूर से मदद भी मांगी।

शो के दौरान आकांक्षा ने राम कपूर से बातचीत में कहा, “मैं अलग रहने वाली हूं। न अपने पति के साथ और न अपने माता-पिता के साथ। तो मुझे सबकुछ जीरो से शुरू करना पड़ेगा तो मैं आपके पास आऊंगी मदद के लिए।” इसके बाद राम ने जवाब देते हुए कहा, “तुम मेरे पास कभी भी और किसी भी चीज के लिए आ सकती हो। मैं अपनी पूरी टीम लगा दूंगा।”

यह भी पढ़ें: ‘बैंड बजा दिया तूने’, आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे के बाद गौरव खन्ना की लॉक अप 2 में एंट्री

फीमेल माइंडसेट को लेकर कही ये बात

इंडस्ट्री में फीमेल अभिनेत्रियों को लेकर जो माइंडसेट बना हुआ है, उस पर भी आकांक्षा ने बात की और कहा, “आपको इंडस्ट्री का पता है। इंडस्ट्री में लोग ये टैग लगा देते हैं कि अरे यार ये तो 35 साल की हो गई है। बूढ़ी हो गई है।” फिर राम ने भी उनकी इस बात पर सहमति जताई और कहा, “बिल्कुल सही कह रही हो।”

लाइफ सिक्योर करने के लिए आकांक्षा को चाहिए काम

अपनी बात जारी रखते हुए आकांक्षा ने कहा, “काम का भी मुझे पता नहीं है। मैंने जितना काम कर लिया, कर लिया। मुझे उम्मीद है कि मुझे आगे और काम मिले ताकि मैं अपनी लाइफ सिक्योर कर सकूं। अभी मेरा टारगेट यही है।”

फिर राम ने कहा, “गौतमी और मेरा भी ऐसा ही कुछ मिलता जुलता था। मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं, लेकिन जिससे तुम गुजर रही हो, गौतमी भी उस चीज से गुजर चुकी है। तो मैंने ये सब देखा है और मैं मेरी तरफ से जो कर सकता हूं मैं करूंगा।”

यह भी पढ़ें: ‘मेरा मन भर गया है’, गौरव खन्ना से तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, बोलीं- मैं जिंदगी भर…