बॉलीवुड अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुकीं कुनिका सदानंद अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रही हैं। सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो में भी उन्होंने अपनी शादियों, एक्स बॉयफ्रेंड कुमार सानू, बेटे की कस्टडी जैसे कई मुद्दों पर बात कर लाइमलाइट बटोरी थीं। अब एक बार फिर कुनिका सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार एक्ट्रेस सोशल मीडिया उन यूजर्स पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं, जो उनके बेटे अयान का नाम कुमार सानू से जोड़ रहे हैं।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के फैंस में सोशल मीडिया पर बहस देखी जा सकती है। कुनिका ‘बिग बॉस 19’ की ही कंटेस्टेंट रह चुकीं तान्या मित्तल के फैंस को खुद को टारगेट करने के लिए फटकार लगा रही थीं। ऐसे में मंगलवार को उन्होंने एक ट्रोलर जो जमकर फटकार लगाई और एक्शन लेने की बात कही। चलिए जानते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है।

यह भी पढ़ें: इस फिल्म के कारण कर्जे में डूबे राजपाल यादव, बॉक्स ऑफिस पर बनी डिजास्टर तो एक्टर भुगत रहे हर्जाना

क्या है पूरा मामला?

एक्स हैंडल पर एक यूजर और तान्या मित्तल के फैन ने कुनिका के बेटे अयान लाल और एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड कुमार सानू को लेकर कमेंट कर दिया। शख्स ने अयान और सानू की AI से बनी एक इमेज शेयर की, जिसमें उनके फिजिकल फीचर्स की तुलना की गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन में लिखा, “अरे, उम-मैं यह कैसे कहूं? हम सबने यह देखा है। हमने कुनिका को देखा है, हमने उसे सुना है, ठीक है?

हमने सच में उसे तान्या मित्तल से कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए देखा है कि कैसे उसका शादीशुदा घर टूट गया था और वह सब, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक बहुत-बहुत जरूरी बात भूल गई। कुनिका तभी सच बताना था ना बाबू।”

कुनिका ने लगाई यूजर को फटकार

कुनिका ने ट्रोल करने वाले यूजर को जमकर फटकार लगाई। एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, “ठीक है, अब यह हाथ से निकल रहा है। इसमें मेरे परिवार के लोग और एक इंसान शामिल है, जिसके पास पर्सनैलिटी राइट्स हैं। मैं इस गंदी जुबान वालों को बख्शूंगी नहीं। मैडम चतुर्वेदी, इंतजार करो और देखो। आखिर में मैं तान्या मित्तल और उनके फैडम से पूछती हूं कि क्या सच में यही बात आप सबको खुश करती है और अपनी पॉपुलैरिटी या बुरी ताकत पर इतराती है।”

कुमार सानू से था रिश्ता

बता दें कि कुनिका सदानंद ने कम उम्र में ही अभय कोठारी से शादी कर ली थी। फिर बेटे का जन्म हुआ, लेकिन दोनों का रिश्ता नहीं चल सका। तलाक के बाद कुनिका फिल्मों में व्यस्त हो गईं। एक्ट्रेस ने 2025 में सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में बताया था कि उनका और सिंगर कुमार सानू का 6 सालों का अफेयर रहा था।

वो कुमार सानू की परफॉरमेंस के लिए उनके कपड़े सेलेक्ट करती थीं, उनके काम को मैनेज और अरेंज करती थीं। कुनिका ने कहा था कि वो उनकी बीवी की तरह उनके साथ रह रही थीं। कुमार सानू से ब्रेकअप के बाद कुनिका विनय लाल से शादी की। इस शादी से उनका दूसरा बेटा अयान लाल हुआ।

यह भी पढ़ें: रिलीज से एक महीने पहले फिर विवादों में घिरी यश की ‘टॉक्सिक’, फिल्म निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर