Kumkum Bhagya, 13 Jan 2020, Preview Episode: रणवीर और प्राची के बीच अब रिया खड़ी करेगी मुश्किलें, कहानी को देगी नया मोड़?
Kumkum Bhagya, 13 Jan 2020, Preview Episode: रणवीर ने प्राची को प्रपोज करनाचाहा लेकिन गलती से वह रिया ने सुनलिया। अब रिया गुस्से में आ गई है। इसका दोषी वह सीधे-सीधे प्राची को मान रही है। रिया का मानना है कि प्राची ने धीरे-धीरे उसके अपनों को उससे दूर कर दिया है।

Kumkum Bhagya, 13 Jan 2020, Preview Episode: शो कुमकुम भाग्य में रणवीर और प्राची एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे हैं। रिया को इस बारे में खबर हो गई है। रणवीर ने प्राची को प्रपोज करनाचाहा लेकिन गलती से वह रिया ने सुनलिया। अब रिया गुस्से में आ गई है। इसका दोषी वह सीधे-सीधे प्राची को मान रही है। रिया का मानना है कि प्राची ने धीरे-धीरे उसके अपनों को उससे दूर कर दिया है।
रिया को लगता है कि प्राची ने पहले रिया के पिता को अपने वश में किया और अब रणवीर को अपना बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन रिया ये सब इतनी आसानी से नहीं होने देगी। इस बीच वह अपनी नई चाल चलेगी।
रिया ने पहले रणवीर को खुद प्राची के करीब भेजा था ताकि वह प्राची को हर्ट कर सके। लेकिन अब रिया की चाल उल्टी उसी पर पड़ गई है। इससे रिया काफी परेशान है। अब आने वाले एपिसोड में रिया प्राची को धमकाती हुई नजर आने वाली है।
दूसरी तरफ अभि को अभी ये तक नहीं पता कि प्रज्ञा और उसकी दूसरी संतान और कोई नहीं बल्कि प्राची ही है। इस बात से अंजान रिया को भी जब इस बारे में खबर होगीतो क्या होगा। क्या वह इस बात को सह पाएगी कि उसकी बहन कोई और नहीं बल्कि प्राची ही है। प्राची को रिया अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानती है।
यहां एक तरफ फैंस को बहुत मजा आ रहा है शो देख कर क्योंकि शो में रणबीर और प्राची के बीच जमकर शरारतें और नजदीकियां दिखाई जा रही हैं। फिलहाल फैंस इन एपिसोड्स को काफी पसंद कर रहे हैं। शो में प्राची की मॉम रणवीर से इंप्रेस है। प्रज्ञा भांप चुकी है कि रणवीर और प्राची एक दूसरे से प्यार करते हैं।
प्रज्ञा कई बार प्राची को रणवीर को लेकर झेड़ती भी दिखी है। लेकिन इससे पहले अभि के आगे खुलासा हो सकताहै कि प्राची अभि की दूसरी बेटीहै।वहीं रिया इसमें भी कोई न कोई तमाशा खड़ा कर सकती है।