फेमस स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14 सीजन आ चुके हैं और अब दर्शक इसके 15वें सीजन का साल 2025 से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, बीते साल रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो टेलीकास्ट नहीं हुआ था, जिसकी वजह से इस शो के फैंस काफी निराश भी हुए थे। हालांकि, अब एक अच्छी खबर सामने आई है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन एक साल बाद वापस आ रहा है।

एक बार फिर ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। अब नए सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इस बार शो की शूटिंग मई के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी।  वहीं, संभावित कंटेस्टेंट्स की एक लिस्ट भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है। बता दें कि इस बार शो में नए और पुराने दोनों कंटेस्टेंट्स देखने को मिलेंगे, जो अपने-अपने सीजन में जीत नहीं पाए थे।

यह भी पढ़ें: ‘कोई भी मुझे रोल ऑफर नहीं कर रहा’, कपिल शर्मा शो के कारण अर्चना पूरन सिंह के फिल्मी करियर पर लगा ब्रेक, बोलीं- मैं बस कुर्सी पर बैठकर….

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेंगे पुराने कंटेस्टेंट्स

स्क्रीन की रिपोर्ट के अनुसार, शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि पिछले सीजन के चार कंटेस्टेंट्स को नए सीजन में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है। इसमें निया शर्मा, जैस्मिन भसीन, मिस्टर फैजु और करण वाही का नाम शामिल है, जिनसे मेकर्स बातचीत कर रहे हैं। इस बार 15वें सीजन में  14 से 15 कंटेस्टेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। हालांकि, कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इस सीजन में शो में कुछ ऐसे सेलेब्रिटीज दिख सकते हैं, जो पहले ‘द 50’, ‘बिग बॉस’, ‘ट्रेटर्स’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा ले चुके हैं।

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के अन्य कंटेस्टेंट्स

चार पुराने कंटेस्टेंट्स के अलावा, इस शो के लिए कई और नए सेलेब्रिटीज से भी संपर्क किया गया है। इनमें गौरव खन्ना के साथ-साथ ‘बिग बॉस 19’ के उनके साथी कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और फरहाना भट्ट का नाम शामिल हैं। वहीं, ‘बिग बॉस 18’ से अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और श्रुतिका अर्जुन के बारे में खबरें हैं कि उनसे बातचीत चल रही है।

इस बीच, ‘बिग बॉस 17’ के कंटेस्टेंट ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल से भी संपर्क किया गया है और साथ ही ‘बिग बॉस 16’ से मशहूर हुए अंकित गुप्ता का नाम भी शो के लिए सामने आ रहा है। कॉमेडियन हर्ष गुजराल, जिन्हें आखिरी बार ‘द ट्रेटर्स’ में देखा गया था, उनके भी रोहित शेट्टी के इस शो में आने की संभावना है।

‘द 50’ से अरबाज पटेल, मनीषा रानी और दिग्विजय राठी को इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है। ‘स्प्लिट्सविला 16’ के कंटेस्टेंट सोरब बेदी और निहारिका तिवारी को शो के लिए संपर्क किया गया है। बता दें कि पिछले साल मेकर्स और चैनल के बीच मतभेदों के चलते ‘खतरों के खिलाड़ी’ को रोक दिया गया था। हालांकि, अब सब कुछ पटरी पर लौट आया है और जल्द ही शो की शूटिंग शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़ें: ‘एमआरआई में दो छोटे-छोटे डॉट्स निकले’, शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, अभिनेत्री बोलीं- मैं घबरा रही थी