फेमस स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। मेकर्स ने इस सीजन के कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो एक साल के ब्रेक के बाद वापस आ रहा है। ऐसे में अब बहुत से लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि इस नए सीजन में क्या खास होने वाला है।

पिछले कुछ हफ्तों से खबरें आ रही थीं कि इस बार शो में पुराने सीजन के कंटेस्टेंट्स और नए दोनों तरह के कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे और अब नाम देखने के बाद वह सही साबित हुई। सिर्फ इतना ही नहीं, इस साल के लिए शो की ऑफिशियल थीम भी सामने आ चुकी है। इस साल दर्शकों को ‘डर का एक नया दौर’ देखने को मिलेगा। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इस बार 12 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘तुम्हारे साथ कुछ बुरा होने वाला है’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद होने से एक दिन पहले कपिल शर्मा ने किया था समय रैना को फोन

गौरव खन्ना

‘बिग बॉस 19’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के विनर रह चुके गौरव खन्ना अब अपने तीसरे रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नए सीजन में शामिल होने के बारे में बात करते हुए गौरव ने प्रेस से कहा, “मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि मुझे जमीन से जुड़ा रहना चाहिए और चीजों को संयम से संभालना चाहिए। लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक अलग तरह की परीक्षा है।

तरक्की तब होती है जब आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते हैं और यह शो आपको ठीक वहीं ले जाता है। मुझे नहीं पता कि मेरा यह शांत स्वभाव हर पल बना रहेगा या नहीं, लेकिन मुझे इतना जरूर पता है कि मैं पूरी ईमानदारी से इसका सामना करूंगा।”

रुबीना दिलैक

कलर्स टीवी का जाना-पहचाना चेहरा रुबीना दिलैक भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। बता दें कि यह शो में उनका दूसरा मौका होगा। इससे पहले उन्होंने सीजन 12 में हिस्सा लिया था, जहां वह 5वें स्थान पर बाहर हो गई थीं। रुबीना को आखिरी बार शो ‘पति, पत्नी, और पंगा’ में देखा गया था।

शगुन शर्मा

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की एक्ट्रेस शगुन शर्मा भी नजर आने वाली हैं। यह उनका पहला रियलिटी शो है, लेकिन शगुन फिक्शन की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। उनके कुछ पॉपुलर शो हैं- ‘इस प्यार को क्या नाम दूं 3’, ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘ससुराल गेंदा फूल 2’, ‘ये है चाहतें’ किए हैं।

अविका गौर

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में एक और पुरानी कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं और उनका नाम है अविका गौर। ‘बालिका वधू’ की एक्ट्रेस को इससे पहले इस शो के 9वें सीजन में देखा गया था।

हर्ष गुजराल

कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने पिछले साल ‘द ट्रेटर्स’ के साथ रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में यह उनका पहला अनुभव है, लेकिन हर्ष इस नई दुनिया को लेकर काफी उत्साहित हैं।

जैस्मिन भसीन

अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ‘खतरों के खिलाड़ी’ की सबसे अनुभवी प्रतियोगी हैं। इस सीजन से पहले वह दो बार इस शो में हिस्सा ले चुकी हैं। जैस्मिन ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ में नजर आई थीं, जहां वह सातवें स्थान पर बाहर हो गई थीं। इसके बाद 2020 में जैस्मिन ने ‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ में हिस्सा लिया, जहां वह दूसरी रनर-अप रहीं।

औरी

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर औरी बॉलीवुड से अपने मजबूत कनेक्शन के लिए जाने जाते हैं और अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हिस्सा लेने के लिए भी तैयार हैं। यह ऑरी का पहला रियलिटी शो है।

विशाल आदित्य सिंह

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में शामिल होने वाले एक और पुराने कंटेस्टेंट हैं एक्टर विशाल आदित्य सिंह। विशाल ने शो के 11वें सीजन में हिस्सा लिया था और दूसरे रनर-अप रहे थे। इसके अलावा विशाल ‘बिग बॉस 13’, ‘नच बलिए 9’, ‘चंद्रकांता’, ‘ससुराल सिमर का’ जैसे पॉपुलर शो का भी हिस्सा रह चुके हैं।

अविनाश मिश्रा

‘बिग बॉस 18’ के फाइनलिस्ट अविनाश मिश्रा को उस शो में रहते हुए ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए चुन लिया गया था। हालांकि, उस साल शो नहीं आया था। लेकिन अब अविनाश को इस शो के नए सीजन में हिस्सा लेते हुए देखा जाएगा।

ऋत्विक धनजानी

एक्टर ऋत्विक धनजानी भी इस शो के दो सीजन्स में हिस्सा ले चुके हैं। 2017 में ऋत्विक ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ में सातवें स्थान पर रहे थे। 2020 में उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ में हिस्सा लिया और नौवें स्थान पर शो से बाहर हो गए।

फरहाना भट्ट

‘बिग बॉस 19’ की रनर-अप फरहाना भट्ट भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। पिछले शो में उनकी मजबूत पर्सनैलिटी को देखते हुए वह रोहित शेट्टी के इस शो में एक काफी कड़ा मुकाबला देने वाली कंटेस्टेंट साबित हो सकती हैं।

करण वाही

एक्टर करण वाही भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ के एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी 8 में आठवें स्थान पर बाहर होने के बाद, करण ‘खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया’ में पहले रनर-अप बने थे और एक बार फिर वह नए चैलेंजेस का सामना करने के लिए इस शो में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘जिस महिला से मेरी शादी होनी तय है…’, मुकेश खन्ना ने बताया 67 की उम्र में भी क्यों हैं सिंगल, बोले- प्यार सिर्फ एक बार होता है