KBC 12, 29 September 2020 Updates: टेक्नीशियन सोनू गुप्ता ने जीते 12 लाख 50 हजार रुपए, 25 लाख के इस सवाल पर छोड़ा शो
KBC 12, 29 September 2020 KBC Play Along 2019 on Sony Liv App: हॉटसीट पर विराजमान 29 साल के सर्विस टेक्नीशियन सोनू गुप्ता ने काफी शानदार खेल खेला और 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि जीती।

KBC 12, 29 September 2020 Updates: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन का दूसरा एपिसोड लेकर हाजिर हुए थे। आज हॉटसीट पर विराजमान 29 साल के सर्विस टेक्नीशियन सोनू गुप्ता ने काफी शानदार खेल खेला और 12 लाख 50 हजार रुपए की धनराशि जीती। सोनू 25 लाख के इस सवाल का जवाब जिसमें उनसे पूछा गया था कि पी सुभाष चंद्र बोस नाम के एक राजनेता किस राज्य के उप मुख्यमंत्री बनें? नहीं दे पाए। इस सवाल का सही जवाब आन्ध्र प्रदेश है।
शो के दौरान सोनू ने बताया कि उनका लगाव शुरू से ही मशीनों से रहा और हमेशा से उनके मन में मशीनों को ठीक करने की इक्षा रही है। शो के दौरान अमिताभ सोनू से काफी प्रभावित नजर आते हैं। सोनू, अमिताभ बच्चन के सामने पानी को फिल्टर करने को लेकर मजेदार किस्सा शेयर करते हैं।
अमिताभ, सोनू से प्रभावित होकर उनका नामकरण करते हुए उन्हें जलपुरूष कहते हैं। जिसपर सोनू मुस्कुरा जाते हैं। वहीं शो के दौरान अमिताभ कहते हैं कि, ‘हम जब दिल्ली में रहते तो गर्मी के दिनों में हम सब बाहर सोते थे। उस वक्त दिल्ली जैसे शहरों में रात के समय में थोड़ी ठंड हो जाती थी तो हमलोग बाहर चारपाई पर सोते थे। हम लोग बगल में सुराही में पानी भरकर रख देते थे और सुबह उसी से पानी पीते थे। वह पानी पूरी तरह से फिल्टर हुआ होता था।’
बता दें कि प्रत्येक साल शो का रजिस्ट्रेशन और उसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया सीधे ऑफिस में बुलाकर की जाती थी, लेकिन इस बार यह पूरी प्रोसेस ऑनलाइन माध्यम से की गई। वहीं इस बार कंटेस्टेंट्स और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई देने वाली ऑडियंस भी नहीं है लिहाजा ऑडियंस पोल को खत्म कर दिया गया है। इसके बजाय वीडियो ए फ्रेंड लाया गया है। वहीं साथ सेट पर कंटेस्टेंट्स को अपने साथ केवल एक परिचित को लाने की अनुमति दी गई है।
Highlights
प्रश्न- महाभारत के अनुसार, इनमें से कौन चंद्र देव के पुत्र के अवतार थे, जिन्हें केवल 16 वर्षों के लिए पृथ्वी पर भेजा गया था?
जवाब- अभिमन्यु
जय ने किया लाइफलाइन का प्रयोग
प्रश्न- ऑडियो क्लिप से 1992 में क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रह चुके, इस पाकिस्तानी गेंदबाज को पहचानिए
जवाब- वसीम अकरम
प्रश्न- ये नेमोनिक यानी स्मृति सहायक, माय वेरी एक्सिलेंट मॉम जस्ट सर्व्ड अस नूडल्स हमें किस क्रम को याद रखने में मदद करता है?
जवाब- सौर मंडल के ग्रह
सवाल- क्रूज और बैलिस्टिक किसके प्रकार हैं?
जवाब- मिसाइल
प्रश्न- इसमें से किस प्रकार के संस्था में कुलपति और उपकुलपति जैसे पद होते हैं?
उत्तर- विश्वविद्यालय
प्रश्न- शेक्स, कॉक्टेल्स और स्मूथीज ये सभी किसके प्रकार हैं?
जवाब- पेय पदार्थ
fastest finger first का जवाब देकर हॉटसीट पर पहुंचे जय कुलश्रेष्ठ काफी भावुक नजर आ रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जय कुलश्रेष्ठ की नौकरी चली गई थी।
प्रश्न- पी सुभाष चंद्र बोस नाम के एक राजनेता किस राज्य के उप मुख्यमंत्री बनें?
जवाब- आंध्र प्रदेश
सोनू ने किया क्वीट
जवाब- बलबीर सिंह सीनियर
सोनू ने इस्तेमाल की अपनी अंतिम लाइफलाइन
सारागढ़ी का युद्ध, चमकौर की युद्ध, प्लासी का युद्ध,बक्सर का युद्ध
जवाब- सारागढ़ी का युद्ध
कुरमा, मंदार और वासुकी का संबंध किस धार्मिक घटना से संबंधित है
राम रावण युद्ध, कंस वद्ध, समुद्र मंथन, कौरव पांडव युद्ध
जवाब- समुद्र मंथन
सोनू ने जीते 3 लाख 20 हजार रुपए
बायोकॉन, सीरम इंस्टिट्यूट, इंडियनइम्युनोलॉजिकल्स, भारत बायोटेक
सोनू ने किया लाइफलाइन का इस्तेमाल प्रश्न को बदला गया।
कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान कृष्ण ने बादलो के पीछे छिपाकर कौरवों को धोखा दिया ताकि अर्जुन किसको मार सके?
उत्तर- जयद्रथ
सोनू इस सवाल का सही जवाब देकर 1 लाख रुपए की धनराशि जीत चुके हैं। अब वह शो में दूसरे पड़ाव पर आ गए हैं।
सवाल- दादर, नागर हवेली, दमन और दीव द्वीप ये सभी किस यूरोपीय शक्ति के उपनिवेश थे?
डेन मार्क, फ्रांस, ब्रिटेन, पुर्तगाल
जवाब- पुर्तगाल
सोनू ने किया लाइफलाइन का प्रयोग
सवाल- इस ऑडियो क्लिप में जिस राजनेता की आवाज सुनाई दे रही है वह किस पार्टी के अध्यक्ष हैं?
-बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी
उत्तर- समाजवादी पार्टी
सोनू कुमार गुप्ता को मशीनों से खास लगाव है। छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले सोनू ने बताया की उन्हें पढ़ाई से कोई खास दिलचस्पी नहीं रही, पर मशीनों को लेकर एक अलग उत्साह रहता है। वो मशीनी उपकरणों को रिपेयर करने का काम करते हैं।
हॉटसीट पर 10 हजार रुपए जीतकर 29 साल के सर्विस टेक्नीशियन सोनू गुप्ता विराजमान हैं। सोनू 1 लाइफलाइन का इस्तेमाल कर चुके हैं।
केबीसी प्ले अलॉन्ग में आप घर बैठे इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। जैसे-जैसे अमिताभ बच्चन शो में सवाल पूछेंगे आपके मोबाइल पर वो सवाल आयेंगे। आप उसका जवाब दें। इस तरह से कहा जाये तो आप शो का हिस्सा घर पर बैठकर ही बन सकते हैं।
इस बार शो में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के कंटेस्टेंट्स की संख्या 8 कर दी गई है। ऑडियंस पोल को खत्म कर दिया गया है। इसके बजाय वीडियो ए फ्रेंड लाया गया है। वहीं साथ सेट पर कंटेस्टेंट्स को अपने साथ केवल एक परिचित को लाने की अनुमति दी गई है।
अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन 28 सितंबर यानी सोमवार रात 9 बजे से ऑन एयर होगा। शो एयरटेल टीवी और जिओ टीवी पर भी फ़्री में उपलब्ध होगा। इसके अलावा ऑनलाइन SonyLiv App पर भी केबीसी 12 का लुत्फ उठाया जा सकता है।
केबीसी प्ले अलॉन्ग में इस बार हर दिन दस विजेताओं के पास प्रतिदिन 1 लाख रुपए जीतने का मौका होगा। इस साल प्ले अलॉन्ग में दर्शक टीम बनाकर भी खेल सकेंगे। गेम को खेलने के लिए मोबाइल में सोनी लिव ऐप का होना जरूरी है। प्ले अलॉन्ग में भाग लेने के लिए बेसिक रूल यह है कि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक और आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।