करण कुंद्रा छोटे पर्दे का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई डेली सोप और रियलिटी शो में काम किया है। फिलहाल वह सनी लियोनी के साथ MTV स्प्लिट्सविला 16 को होस्ट कर रहे हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अभिनेता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बता दें कि अभिनेता टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

अब हाल ही में उन्होंने अपने और तेजस्वी के रिश्ते को लेकर बात की है। स्क्रीन के साथ बातचीत में करण ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया अक्सर लव स्टोरीज के बारे में एक भ्रम पैदा करता है। उनकी को-होस्ट सनी लियोनी ने भी बताया कि कैसे करण और तेजस्वी का रिश्ता लगातार लोगों की नजर में रहता है।

यह भी पढ़ें: ‘बयान बदल दिया…’ विवादों के बीच कपिल शर्मा के शो पहुंचे एआर रहमान, हेटर्स को दिया करारा जवाब

रियलिटी शो में मिले थे तेजस्वी-करण

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में मिले थे। इस दौरान उनकी दोस्ती हुई और फिर वह दोस्ती प्यार में बदल गई। अब अपने रिश्ते को लेकर अभिनेता ने कहा, “जब मैं एक रियलिटी शो में था, तब मुझे तेजस्वी मिली। मुझे एक बंद रियलिटी शो के बारे में जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह यह है कि आपका असली स्वभाव बहुत जल्दी सामने आ जाता है।

7-8 दिनों के अंदर सारे फिल्टर हट जाते हैं। बाहर की दुनिया से कोई मिलावट नहीं होती, चाहे वह आपके मैनेजर हों, आपका परिवार हो, या दोस्त हों। आप अकेले होते हैं और आप ठीक वैसा ही महसूस करते हैं जैसा आप महसूस करते हैं। कोई भी आपके फैसले को गाइड नहीं कर रहा होता, इसलिए यह सबसे प्योर फीलिंग है।”

प्यार वैसा नहीं जैसा इंस्टाग्राम पर दिखता है: करण

तेजस्वी के साथ 5 साल से रिलेशनशिप में रहने के बाद करण ने लव स्टोरीज की उस सच्चाई के बारे में भी बात की जिसके बारे में कोई बात नहीं करता। उन्होंने कहा, “मैं सभी को बताना चाहता हूं कि प्यार वैसा नहीं है जैसा आप इंस्टाग्राम पर देखते हैं, यह उससे बहुत अलग है जो आपको फिल्मों में या जिन कपल्स को आप फॉलो करते हैं या जिन्हें अपना आइडल मानते हैं, उनके बारे में बताया या दिखाया जाता है।

यह कहीं ज्यादा असली होता है, लेकिन मुझे लगता है कि लोग इन सबसे हिंट लेते हैं और अपने रिश्तों पर दबाव डालना शुरू कर देते हैं। यह ऐसा नहीं होता, यह सिर्फ बेसिक छोटी-छोटी बातें होती हैं, बड़ी बातें नहीं।”

यह भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Goes Beyond Teaser: ‘भारत की 8.5 करोड़ हिंदू अविवाहित लड़कियां टारगेट’, झकझोर देगा ‘द केरला स्टोरी 2’ का टीजर