कॉमेडी की दुनिया में मशहूर कपिल शर्मा 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाते हैं। कपिल शर्मा 45 साल के हो रहे हैं। अमृतसर में जन्मे कपिल ने संघर्ष से सफलता तक का लंबा सफर तय किया है। कभी आर्थिक तंगी झेलने वाले कपिल आज भारत के सबसे अमीर कॉमेडियंस में गिने जाते हैं।

कुल नेटवर्थ और कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये से आंकी गई है। उनकी कमाई टीवी शो, ओटीटी शो, फिल्मों, ब्रैंड एंडोर्समेंट और इंटरनेशनल लाइव शोज़ से होती है।

बताया जाता है कि कपिल एक नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो के एक एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं।

‘धुरंधर 2’ की फैन हुईं प्रियंका चोपड़ा, दोस्त रणवीर सिंह की तारीफ की, आदित्य धर के लिए कही ये बात

मुंबई से पंजाब तक फैली प्रॉपर्टी

कपिल शर्मा के पास कई हाई-एंड प्रॉपर्टीज हैं:

मुंबई (अंधेरी वेस्ट) में उनका शानदार अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जाती है।
पंजाब में उनका एक लग्जरी फार्महाउस है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 करोड़ रुपये है- जहां वह अक्सर परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।
उनके पास एक आलीशान वैनिटी वैन भी है, जिसकी कीमत करीब 5.5 करोड़ रुपये बताई जाती है।

इंटरनेशनल बिज़नेस: कनाडा से दुबई तक

कपिल सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिज़नेस में भी हाथ आजमा चुके हैं।

उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर कनाडा के British Columbia में Caps Café शुरू किया।
इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को दुबई में इसकी नई ब्रांच लॉन्च की गई।
यह कैफे उनके शो के सेट थीम से इंस्पायर्ड है।

लग्जरी कार कलेक्शन

कपिल शर्मा को महंगी गाड़ियों का खास शौक है। उनके गैरेज में Mercedes-Maybach S650, Mercedes S580, Range Rover Evoque, Volvo XC90 और Mercedes-AMG G63 जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

कपिल शर्मा का वर्कफ्रंट

कपिल हाल ही में फिल्म Kis Kisko Pyaar Karoon 2 में नजर आए थे। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथनीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी भी होंगी। यह फिल्म 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है।

कपिल शर्मा सफलता के साथ संघर्ष, मेहनत और अपने कमबैक के लिए भी जाने जाते हैं। टीवी से लेकर OTT और इंटरनेशनल बिज़नेस तक, उन्होंने हर जगह अपनी पहचान बनाई है।

‘मुझे लगा मैं इसके लायक नहीं’: रणबीर कपूर ने रामायण में राम का किरदार निभाने से कर दिया था मना