जानिए, ‘हम पांच फिर से’ में नजर आएंगे कौन से टीवी एक्टर्स, किन चीजों में होगा बदलाव
इस शो को अपनी साधारण कहानी लेकिन शानदार ह्यूमर और व्यंगो के लिए जाना जाता है। इसमें अशोक सर्राफ ( आनंद माथुर), प्रिया तेंदुलकर (आनंद की पहली पत्नी), शोमा आनंद (बीना माथुर), विद्या बालन (राधिका माथुर) नजर आते थे।

90 के दशक का मशहूर शो हम पांच एक बार फिर से दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। ये इस शो का तीसरा सीजन होगा। जिसे हम पांच फिर से का नाम दिया गया है। शो की पूरी कास्ट नई है और एक बड़े अखबार ने शो की स्टार कास्ट के बारे में जानकारी दी है। पहले दो सीजन की तरह एकता कपूर इस बार शो को प्रोड्यूस नहीं करेगीं। इस बार शो को एसेल विजन प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रहा है। इससे ग्रुप ने इससे पहले महारक्षक देवी और डांस इंडिया डांस जैसे शो को प्रोड्यूस किया है।
शो से जुड़े एक व्याक्ति के अनुसार “हम शो के शुरुआती फॉरमेट और बाकी चीजों को बरकरार रखेगें बस इसे मार्डन टाइम के हिसाब से कर दिया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस कास्ट को लगभग फाइनल करने वाला है और हम नए चेहरों के साथ हाजिर होगें।” अखबार के अनुसार एक्टर सूरज थापर शो में आंनद माथुर का किरदार निभाएगें जो पहले अशोक सर्राफ निभाते थे। शो में वैष्णवी मैकडोनाल्ड प्रिया तेंदुलकर की भूमिका में नजर आएगीं और सीमा पाण्डेय बीना का किरदार निभाएगीं जिसे पहले शोमा आनंद करती थी। जयश्री वेंकटरमन शो में काजल भाई जैसा महात्वपूर्ण किरदार निभाएगीं।
इस शो को अपनी साधारण कहानी लेकिन शानदार ह्यूमर और व्यंगो के लिए जाना जाता है। इसमें अशोक सर्राफ ( आनंद माथुर), प्रिया तेंदुलकर (आनंद की पहली पत्नी), शोमा आनंद (बीना माथुर), विद्या बालन (राधिका माथुर), राखी टंडन (स्वीटी माथुर), भैरवी रायचुरा (काजल माथुर), वंदना पाठक (मीनाक्षी माथुर), प्रियंका मेहरा (छोटी) नजर आते थे। इस शो ने इन सभी को रातों रात टीवी का स्टार बना दिया था।
शो का पहला सीजन 1995 से आना शुरु हुआ था और 1999 तक चला था। इसके बाद 2005 में सीजन दो के साथ इस शो की वापसी हुई थी। इसे ‘देख भाई देख’ के साथ ऑल टाइम फेवरेट कॉमेडी शो में गिना जाता है। इस शो में आनंद माथुर नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई जो अपनी 5 बेटिओं के कारण हमेशा खुद को किसी मुसीबत में पाता है। आंनद की दो बीवीयां दिखाई गई हैं और पहली 3 बेटियां आनंद की पहली पत्नी की थीं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।