अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर हमले किए, जिसमें उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया। यह खबर सुनने के बाद ईरान के साथ-साथ भारत के भी कई शिया मुसलमानों ने शोक जताया था। भारत के तमाम शहरों लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन हुए। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ चुकीं फरहाना भट्ट ने भी खामेनेई के निधन पर दुख जताया था।

अभिनेत्री ने कहा था कि वह सेहरी के बाद सो नहीं पाई थीं और बहुत दुखी थीं। अब इस पर हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया और उन लोगों की आलोचना की, जिन्होंने भारत में खामेनेई के निधन पर शोक जताया था।

यह भी पढ़ें: OTT Upcoming Releases: होली वीक होगा एंटरटेनमेंट से फुल, ओटीटी पर छाएंगी नई फिल्में-सीरीज

रॉकी जायसवाल ने की आलोचना

हिना के पति ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा, “मुझे इस बात से कोई मतलब नहीं कि कौन किसके लिए शोक मनाता है, जब तक ये बात प्राइवेट हो। लेकिन जब ऐसा पब्लिक में किया जाता है, तो ये लोगों को आलोचना करने का न्योता देता है।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “मैंने इन शोक मनाने वालों को कभी किसी भारतीय के लिए इतना प्यार और आंसू बहाते कभी नहीं देखा। न सैनिक के लिए, न हमले के पीड़ितों के लिए, न सरकार के लिए और न ही पुलिस के लिए और न ही महान एपीजे अब्दुल कमाल के लिए।”

रॉकी जायसवाल ने लास्ट में लिखा, “आपको जो प्रोटेक्ट करता है, उसकी पीठ में छूरी घोंपते हो और जो आपके देश के खिलाफ खड़ा है, उस विदेशी के लिए शोक मनाते हो। वफादारी ही सबकुछ है और वफादारी से ही सबकुछ साफ हो जाता है।”

फरहाना भट्ट ने कही थी ये बात

बता दें कि फरहाना भट्ट ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए कहा था, “बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी ]सदमे में हैं और आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल भी नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा नहीं होना चाहिए था।”

यह भी पढ़ें: यूएई में फंसी हैं एमी विर्क की पत्नी और 6 साल की बेटी

पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि उनकी छह साल की बेटी और पत्नी यूएई में फंसे हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें