टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने हाल ही में यह स्वीकार किया कि उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था। जिसके बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। अब इस मामले पर एक बार फिर हिना खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर उस शख्स ने इस आरोप के दबाव में आत्महत्या कर ली होती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
अपने नए व्लॉग में पति रॉकी जायसवाल और रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला के साथ बातचीत के दौरान हिना खान ने कहा, “अगर वह आदमी आत्महत्या कर लेता तो? यौन उत्पीड़न का आरोप कोई छोटा आरोप नहीं होता। ऐसे मामलों की वजह से अब असली पीड़ितों पर भी लोग भरोसा नहीं करेंगे।”
हिना ने आगे कहा कि अगर शिल्पा और निर्माता के बीच बाद में समझौता भी हो गया था, तब भी इससे झूठा आरोप लगाने को सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा, “8-10 साल बाद सार्वजनिक मंच पर इस बात को स्वीकार करने का कोई मतलब नहीं था। शायद उन्हें लगा होगा कि लोग उनकी ईमानदारी की तारीफ करेंगे, लेकिन इसका उल्टा असर हुआ।”
यह भी पढ़ें: ‘वो बिग बॉस कभी नहीं जीतती’, हिना खान का शिल्पा शिंदे के झूठे यौन उत्पीड़न आरोप पर फूटा गुस्सा
झूठे आरोपों से असली पीड़ितों को नुकसान
हिना खान का कहना है कि ऐसे कबूलनामों का सबसे बड़ा नुकसान उन महिलाओं को होता है जो वास्तव में यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों के बाद लोग असली शिकायतों पर भी संदेह करने लगते हैं।
रॉकी जायसवाल ने भी शिल्पा शिंदे की आलोचना करते हुए कहा कि कानून का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल किया कि अगर हर विवाद में लोग यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने लगें, तो असली मामलों का क्या होगा?
हिना ने किया अपनी बीमारी का जिक्र
हिना खान ने सोशल मीडिया पर हुई अपनी और शिल्पा शिंदे की बहस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में उन्होंने कभी शिल्पा पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन शिल्पा ने उनके ब्रेस्ट कैंसर तक को पब्लिसिटी से जोड़ दिया।
हिना ने बताया कि शिल्पा ने एक वीडियो में कहा था कि वह अपनी बीमारी का इस्तेमाल प्रचार के लिए कर रही हैं। इस टिप्पणी से उन्हें काफी ठेस पहुंची।
यह भी पढ़ें: ‘किसी की छवि खराब करना…’, शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्शुअल हैरेसमेंट आरोप पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत शर्मनाक है
सहानुभूति से शिल्पा शिंदे ने जीता बिग बॉस
हिना खान ने बिग बॉस 11 के दिनों को याद करते हुए भी शिल्पा शिंदे पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि शो के दौरान शिल्पा ने अपनी जिंदगी के कई विवादों का जिक्र कर दर्शकों की सहानुभूति हासिल की, लेकिन उस समय उन्होंने कभी यह नहीं बताया कि उन्होंने निर्माता पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था।
हिना ने कहा, “अगर वह उस वक्त यह बात बता देतीं, तो शायद बिग बॉस नहीं जीत पातीं। उन्होंने अपनी एक अलग छवि बनाई और लोगों की सहानुभूति हासिल की।”
रुबीना और अभिनव ने भी जताई नाराजगी
इस व्लॉग में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने भी शिल्पा शिंदे की आलोचना की। अभिनव ने कहा कि उन्हें लगता है कि शिल्पा ने जानबूझकर इस मुद्दे को दोबारा उठाया। वहीं, रुबीना ने कहा कि अगर किसी ने दर्शकों की भावनाओं का इस्तेमाल कर वोट हासिल किए, तो यह दर्शकों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है।
यह भी पढ़ें: ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’, झूठे यौन उत्पीड़न केस पर कार्रवाई की मांग के बीच शिल्पा शिंदे का ऐसा पोस्ट
क्या है पूरा मामला?
दरअसल जून में शिल्पा शिंदे ने स्वीकार किया था कि उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता संजय कोहली पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से इस बात का बोझ महसूस कर रही थीं और अब सच बताकर खुद को हल्का करना चाहती थीं। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि लोग उन्हें जज करें या नहीं, इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वह सिर्फ अपनी सच्चाई सामने रखना चाहती थीं।
