रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ के लेटेस्ट एपिसोड में उस वक्त भावुक माहौल देखने को मिला, जब आकांक्षा चमोला से मिलने उनके पति गौरव खन्ना पहुंचे। दोनों ने अपनी शादी और रिश्ते में आई दूरियों को लेकर खुलकर बात की। इसके साथ ही गौरव ने आकांक्षा से ये भी कहा कि तलाक के बारे में उन्हें अभी नहीं बताना चाहिए था।
बातचीत के दौरान गौरव खन्ना ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि दोनों तलाक की अर्जी दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब उनका रिश्ता कानूनी प्रक्रिया में है और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है। दोनों ने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया, बल्कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों इस नतीजे पर पहुंचे।
आने वाले एपिसोड का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों को एक दूसरे से बात करते हुए देखा गया। गौरव ने आकांक्षा से कहा, “यह इस समय की सबसे बड़ी खबर है। अभी यह सब झेलने के लिए सही समय नहीं है। हमने इस बारे में मई में, मेरे शो में जाने से पहले ही बात कर ली थी। बाहर लोगों को लग रहा है कि हमारा डेढ़ साल पहले ही तलाक हो चुका था। लोग कह रहे हैं कि आकांक्षा उस शो के लिए ऑडिशन दे रही थीं और मैं सहानुभूति पाने के लिए यह सब कर रहा था। इसलिए मुझे सामने आकर सफाई देनी पड़ी।”
इस पर आकांक्षा ने कहा, “मैंने आज तक किसी से कुछ नहीं कहा, लेकिन शो में मैंने साफ तौर पर बताया है कि हम अलग रह रहे थे। हमने शो में मेरे जाने से ठीक पहले कानूनी तौर पर इस प्रक्रिया को पूरा किया है। लेकिन बाहर लोगों ने इसका अलग ही मतलब निकाल लिया।”
गौरव ने कहा, “लोगों को लगा कि हम पहले से ही अलग थे और फिर साथ आ गए। यह भी कहा जा रहा है कि मैं आकांक्षा को हर जगह अपने साथ ले जाकर उन्हें मशहूर करने की कोशिश कर रहा हूं।”
यह भी पढ़ें: ‘मैं आपके पास आउंगी मदद के लिए’, आकांक्षा चमोला ने राम कपूर से मांगा काम, कहा- लॉकअप के बाद मैं…
मीडिया से दूरी बनाने पर गौरव का बयान
गौरव ने कहा, “मैं मीडिया से इसलिए दूर रहता हूं क्योंकि आप जानते हैं कि मैं ज्यादा बोलता नहीं हूं। लेकिन हर किसी को इस मामले में अपनी राय देनी है। अब आप समझिए कि लोग क्या-क्या कह रहे हैं। कोई इसे फर्जी बता रहा है, कोई कह रहा है कि मैं एक्टिंग कर रहा हूं। मैंने इनमें से किसी भी बात का जवाब नहीं दिया। मुझे बहुत हैरानी हुई कि लोगों ने इस पूरे मामले को किस तरह से लिया। लोगों को जैसे खुला मैदान मिल गया है। जिसके मन में जो आ रहा है, वही बना रहा है, वही लिख रहा है।”
आकांक्षा के बारे में कही ये बात
गौरव ने कहा, “मैं आपके खिलाफ कुछ भी नहीं कह सकता, क्योंकि कानूनी तौर पर आप अब भी मेरी पत्नी हैं और मैं अब भी आपका पति हूं। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि लोग उस इंसान के बारे में गलत बातें करें, जिसके साथ मैं रहा हूं या जिसका आज भी सम्मान करता हूं।”
इसपर आकांक्षा ने कहा, “लेकिन ऐसा तो हमेशा से होता आया है। हमने कभी किसी बात पर प्रतिक्रिया नहीं दी। उम्मीद है कि लोग यह बात समझेंगे कि दो परिपक्व लोग बिना किसी लड़ाई-झगड़े के, हंसते-खुशी से, दोस्ती बनाए रखते हुए भी अलग होने का फैसला कर सकते हैं। अगर लोग इस सच को स्वीकार नहीं कर सकते, तो यह उनकी सोच है।”
आकांक्षा के बाइसेक्शुअलहोने पर क्या बोले गौरव खन्ना?
इसके अलावा एक प्रोमो में दिखाया गया कि फराह खान गौरव से पूछती हैं कि आकांक्षा ने जो खुद के बाइसेक्शुअल होने का खुलासा किया है क्या वो इसके बारे में जानते हैं। इस पर गौरव ने हामी भरी और आकांक्षा ने बताया कि गौरव को उनके बारे में पता था और इसके बावजूद उन्होंने अपनाया। इससे पहले एक प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें गौरव ने शो में आते ही आकांक्षा से कहा कि उन्होंने बैंड बजा दी है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…
