गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ‘लॉक अप’ सीजन 2 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। बीते दिन शो का प्रीमियर हुआ, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक सच बताया। दरअसल, आकांक्षा ने इस बात की पुष्टि कर दी की, वह और गौरव खन्ना जल्द तलाक लेने वाले हैं। दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने तलाक के बारे में बताने के साथ ही यह भी कहा कि उनके और गौरव के बीच कोई कड़वाहट नहीं है, सबकुछ ठीक है।
एक साल से अलग रह रहे हैं गौरव और आकांक्षा
‘लॉक अप 2’ में अपना सीक्रेट बताते हुए कहा, “तो मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हां… हम पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं और हमने यह बात पब्लिक नहीं की थी, लेकिन यह मेरा सीक्रेट है।” फिर एक्ट्रेस ने बताया कि तलाक का फैसला उनका और गौरव का आपसी फैसला है।
अभिनेत्री ने कहा, “यह हम दोनों का आपसी फैसला था। पिछले एक साल से हम इसके बारे में सोच रहे थे। मेरे और गौरव के बीच कोई कड़वाहट नहीं है। अब भी हम एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं, क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है। दुर्भाग्य से, वह भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है। इसलिए, हमारे बीच कोई मनमुटाव नहीं है।”
शादीशुदा कपल वाली फीलिंग नहीं रही: आकांक्षा
आकांक्षा ने आगे बताया, “हमारे पैरेंट्स को लगा कि हम बस कुछ समय के लिए अलग रह रहे हैं, क्योंकि कपल्स को कभी-कभी चीजें सुलझाने के लिए स्पेस की जरूरत होती है। चूंकि हम एक-दूसरे से बात करते रहे, इवेंट्स में जाते रहे, एक-दूसरे का साथ देते रहे और सब कुछ शेयर करते रहे, इसलिए सबको लगा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन शादीशुदा कपल वाली वो फीलिंग अब नहीं रही थी। मुझे लगता है कि यह हमारे परिवारों के लिए भी एक बड़ी खबर होगी।
ओटीटी पर स्ट्रीम हुआ ‘लॉक अप’ सीजन 2
बता दें कि ‘लॉक अप’ सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है। फराह खान और रितेश देशमुख इसे होस्ट कर रहे हैं, जिसमें 15 प्रतियोगियों ने एंट्री ली है। इसमें राम कपूर, पामला सेरेना, शिवंगी जोशी, धीरज धूपर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, आकांक्षा चमोला, हर्षद चोपड़ा, माधुरी ग्रोवर, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला, रियाज़ अली और श्रेष्ठा अय्यर नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मौत से एक दिन पहले साथ किया था डिनर’, के. भाग्यराज के निधन से टूटीं तृषा कृष्णन ने जताया दुख
