प्रिंस नरूला से लेकर गौतम रोड़े तक, स्क्रीन पर किया रोमांस; रियल लाइफ में भी कपल हैं ये सेलिब्रिटी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी पहली बार बिग बॉस 9 के सेट पर मिले थे। दोनों को वहीं प्यार हुआ और सबके सामने टीवी पर ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज भी किया था। लेकिन शो के बाद...

टेलीविजन की दुनिया में कितने की ऐसी शोज़ हैं जिनमें दिखने वाले कपल्स आम लोगों के लिए एक परफेक्ट कपल का उदाहरण सेट करते हैं। ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि पर्दे पर कपल के रूप में रोमांस करने वाले एक्टर्स रियल लाइफ में भी एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और वो शादी कर लेते हैं। हमारी टेलीविजन इंडस्ट्री में ऐसी कितनी ही रियल लाइफ जोड़ियां हैं जो पहले रील लाइफ जोड़ी हुआ करती थीं। आज हम ऐसे ही कुछ रील लाइफ कपल्स का ज़िक्र करने वाले हैं जो अब रियल लाइफ कपल्स हैं।
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी- टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी पहली बार बिग बॉस 9 के सेट पर मिले थे। दोनों को वहीं प्यार हुआ और सबके सामने टीवी पर ही प्रिंस ने युविका को प्रपोज भी किया था। लेकिन शो के बाद दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहे थे और बहुत दिनों तक इस बात को सार्वजनिक नहीं किया कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2018 में इस टीवी कपल ने बहुत ही शानदार तरीके से शादी कर ली।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया- दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाक़ात विवेक दहिया से ‘ये है मोहब्बतें’ (2015) के दौरान हुई। रील लाइफ का इनका रोमांस बहुत पसंद किया गया। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढीं और दोनों ने डेट करना शुरू किया। 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका और विवेक ने शादी कर ली।
गौतम रोड़े और पंखुरी अवस्थी- टीवी की दुनिया के बेहद हैंडसम एक्टर गौतम रोड़े ने अपनी को एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी से शादी की है। गौतम और पंखुड़ी ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ के सेट पर मिले थे। इस सीरियल में गौतम कर्ण का किरदार निभाते थे और पंखुड़ी द्रौपदी के किरदार में नजर आती थीं। दोनों ने 5 फरवरी 2018 को राजस्थान के अलवर में शादी कर ली।
शक्ति अरोड़ा और नेहा सक्सेना- शक्ति और नेहा जब सीरियल, ‘तेरे लिए’ के सेट पर पहली बार मिले थे तो शो की ब्रीफिंग के दौरान दोनों की जमकर लड़ाई हो गई थी। लेकिन फिर बाद में इस लड़ाई ने दोस्ती का रूप लिया और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। दोनों ने नच बलिए शो में भी हिस्सा लिया था। शक्ति और नेहा ने अप्रैल 2018 में शादी कर ली।
रवि दुबे और सरगुन मेहता- टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर और एंकर रवि दुबे ने अपनी को स्टार सरगुन मेहता से शादी की है। दोनों ‘12/24 करोल बाग़’ के सेट पर मिले थे। दोनों के बीच प्यार हुआ और डेटिंग शुरू हुई। रवि और सरगुन ने नच बलिए सीजन 5 में हिस्सा लिया था और वहीं रवि ने सरगुन को प्रपोज किया। इस कपल ने दिसंबर 2013 में शादी कर ली।