टीवी एक्ट्रेस फलक नाज़ ने हाल ही में टीवी इंडस्ट्री में चल रहे एक नए ट्रेंड पर खुलकर नाराज़गी जताई है। उनका दावा है कि अब कुछ प्रोडक्शन हाउस कलाकारों को काम देने से पहले उनकी कुंडली देखने लगे हैं। फलक का कहना है कि यह ट्रेंड बेहद अजीब और गलत है क्योंकि कलाकार को उसके टैलेंट और एक्टिंग के आधार पर काम मिलना चाहिए, न कि ज्योतिष के आधार पर।

फलक नाज़ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि पहले टीवी इंडस्ट्री में कलाकारों को उनके टैलेंट और अभिनय क्षमता के आधार पर काम दिया जाता था। बाद में ऐसा दौर आया जब कलाकार के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स देखकर कास्टिंग होने लगी।

लेकिन अब एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है- कलाकार की कुंडली देखकर यह तय किया जा रहा है कि उसे शो में लिया जाए या नहीं।

फलक के मुताबिक, हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस से उन्हें कॉल आया था। टीम ने उन्हें एक नए शो और उसके किरदार के बारे में बताया, जो उन्हें पसंद भी आया। आमतौर पर इस स्थिति में कलाकारों को लुक टेस्ट, मॉक शूट या ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है, लेकिन उनसे अचानक जन्मतिथि, जन्म स्थान और जन्म का समय मांगा गया।

‘पोल खोलते जा रहे हो’, जब शाहिद कपूर ने कहा- अमिताभ की फिल्में कॉपी करते हैं शाहरुख खान

जब फलक ने पूछा कि ये जानकारी क्यों चाहिए, तो उन्हें बताया गया कि उनकी कुंडली देखी जाएगी और उसी के आधार पर फैसला होगा।

इशारों में किया एकता कपूर का जिक्र

फलक नाज़ ने बिना नाम लिए एक बड़ी और सफल महिला प्रोड्यूसर की ओर इशारा किया। माना जा रहा है कि उनका संकेत टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर की तरफ था, जो पहले भी कई इंटरव्यू में ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी पर भरोसा करने की बात कह चुकी हैं।

फलक ने कहा कि वह प्रोड्यूसर कलाकार की कुंडली किसी पंडित को दिखाकर फैसला लेती हैं कि उसे काम देना है या नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि शायद यही वजह है कि उन्होंने अपने 14–15 साल के करियर में कभी उस प्रोड्यूसर के साथ काम नहीं किया, क्योंकि वह इस तरह की प्रक्रिया में शामिल नहीं होना चाहती थीं।

आप भगवान नहीं हैं- फलक नाज़

फलक ने इस ट्रेंड पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कलाकार अपने काम और हुनर पर मेहनत करता है। ऐसे में किसी शो के सफल होने का फैसला कुंडली के आधार पर करना समझ से परे है।

उन्होंने कहा कई बार शादी भी कुंडली मिलाकर होती है, फिर भी सफल नहीं होती। तो फिर किसी टीवी शो का भविष्य कुंडली से कैसे तय किया जा सकता है?

उन्होंने प्रोड्यूसर्स से कहा- “आप प्रोड्यूसर हैं, भगवान नहीं। मुझे वही काम मिलेगा जो मेरी किस्मत में होगा।”

फलक ने इंडस्ट्री पर भी उठाए सवाल

फलक का कहना है कि इस तरह की सोच की वजह से कई काबिल और अनुभवी कलाकारों को काम नहीं मिल रहा, क्योंकि वे इस प्रक्रिया को स्वीकार नहीं करते।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो शायद अब कलाकारों को ऑडिशन देने की जगह अपनी कुंडली ही प्रोडक्शन हाउस में जमा करनी पड़ेगी।

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का नाम लेकर कसा तंज

फलक ने मजाकिया अंदाज़ में सवाल उठाया कि क्या भारतीय प्रोड्यूसर कोई ऐसा ग्लोबल शो बना रहे हैं जैसा Game of Thrones है, जिसके लिए कुंडली इतनी जरूरी हो गई है।

उनका कहना था कि अगर कुंडली देखकर ही शो बनते हैं, तो शायद इसी वजह से कुछ शो बड़े हिट हो जाते होंगे।

आखिरी बार फलक नाज़ इस शो में आई थीं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो फलक नाज़ आखिरी बार टीवी शो Megha Barsange में नजर आई थीं, जो Colors TV पर प्रसारित हुआ था।

Dhurandhar 2: कम बजट में देखें ‘धुरंधर 2’, दिल्ली-नोएडा के इन थिएटर्स में सबसे सस्ती टिकट