बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के लिए साल 2026 की शुरुआत थोड़ी मुश्किलों भरी रही। फरवरी में उन्हें चेक बाउंस के पुराने मामले में जेल जाना पड़ा। हालांकि, इस दौरान उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके साथ डटकर खड़े हुए। अब एक्टर जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है। राजपाल यादव ने अपने करियर में कई फिल्में की है, जिसमें वह अपने अभिनय से लोगों को हंसाते नजर आए।

इंडस्ट्री में आने से पहले राजपाल यादव ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का कमाल दिखाया। 90 के दशक में आया प्रकाश झा के निर्देशन में बना शो ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। यह शो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। बता दें कि दूरदर्शन पर साल 1999 में रिलीज हुआ ये शो ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ का सीक्वल था। आईएमडीबी पर ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ को 8.8 की रेटिंग मिली हुई है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने खोला राज, बताया जोनस ब्रदर्स फैमिली इवेंट के लिए खुद निक ने लिखा था उनका रोस्ट

राजपाल यादव ने निभाया था ये किरदार

‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ शो में राजपाल यादव लीड रोल में दिखाई दिए थे और इसमें उन्होंने नौरंगीलाल का किरदार निभाया था, जो मुंगेरीलाल का छोटा भाई था। भाई की तरह नौरंगी को भी सपने देखना पसंद था। इसके अलावा उनकी मजेदार कल्पनाए  अक्सर मजेदार स्थितियों को जन्म देती थीं। राजपाल यादव के अलावा इस शो में राजू श्रीवास्तव, संध्या मृदुल और जाकिर हुसैन समेत कई सितारे थे।

जब राजपाल यादव की मां हो गई थीं परेशान

इस शो के बारे में बात करते हुए एक बार राजपाल यादव ने किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट की मांग पर उन्हें कई बार थप्पड़ खाने पड़े थे। फिर जब यह सीन टीवी पर ऑनएयर हुआ, तो उनकी मां काफी विचलित हो गईं और कमरा छोड़कर चली गईं, रोने लगीं। इसके बाद अभिनेता को उन्हें काफी समझाना पड़ा कि यह सब सिर्फ कैमरे का कमाल है और उन्हें असल में चोट नहीं लगी।

जब भीड़ चिल्लाने लगी नौरंगी

इसके अलावा एक किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि फिल्म ‘शूल’ की शूटिंग के दौरान भीड़ उन्हें देखकर उनके टीवी किरदार का नाम नौरंगी-नौरंगी चिल्लाने लगी। उस दौरान वह मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन के साथ शूट कर रहे थे। इसी शो के एक एपिसोड में वो चाची 420 बने थे।

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने करण जौहर और अनुराग कश्यप को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में इंडस्ट्री के कई सितारों को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों पर भी बात की। पूरी खबर यहां पढ़ें