रियलिटी शो ‘द 50’ में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। यह शो हर रोज और भी ज्यादा ड्रामेटिक होते जा रहा है। अब हाल ही में इसके लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिला कि ‘बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और भाव्या सिंह का जमकर झगड़ा हुआ। यह बहस इतनी बढ़ गई कि भव्या ने दिव्या की पर्सनल लाइफ को भी इसमें घसीट लिया। इस झगड़े के बाद दिव्या ने शो छोड़ने की भी मांग की।

ऐसे शुरू हुआ दोनों कंटेस्टेंट में झगड़ा

दोनों के बीच यह झगड़ा तब शुरू हुआ, जब दिव्या से 20 ऐसे खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया जो फिजिकली और मेंटली मजबूत हों। सिलेक्शन प्रोसेस के दौरान दिव्या अग्रवाल ने अर्चना गौतम से कहा कि वह उन्हें पार्टिसिपेट करने के लिए काफी इंटेलिजेंट नहीं मानती, जिससे दोनों के बीच तीखी बहस हो गई।

यह भी पढ़ें: 2027 तक भारत में उचित IMAX स्क्रीन न होने पर धरना देने को तैयार एसएस राजामौली, जानें एक स्क्रीन बनाने में कितना आता है खर्च

फिर जब भव्या ने अर्चना का साथ दिया तो दिव्या गुस्सा हो गईं। इसके बाद दिव्या ने पूर्व स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट से बदतमीजी से बात की। जैसे-जैसे दिन बढ़ा दिव्या और भाव्या के बीच बहस बढ़ती ही चली गई। मामला तब और ज्यादा बिगड़ गया जब दिव्या ने भाव्या से वॉशरूम इस्तेमाल करते समय टिश्यू देने के लिए कहा, ऐसे में भव्या ने दिव्या को बदतमीजी भरे लहजे का हवाला देते हुए उन्हें टिश्यू देने से मना कर दिया।

भव्या ने दिव्या को कहा गोल्ड डिगर

बातों-बातों के दौरान भव्या सिंह अंदर आईं और दिव्या को अगली बार बात करते समय अपनी टोन ठीक रखने की चेतावनी दी। भव्या ने कहा, “अगली बार दिव्या मुझसे इज्जत से बात करना। मैं भी अंदर से रो रही थी। तुम अकेले लड़ती हो और मैं आखिरी इंसान हूं, जिससे तुम्हें पंगा लेना चाहिए और तुम जानती हो क्यों।”

भव्या ने दिव्या को चेतावनी देने के बाद गार्डन एरिया में जाकर चिल्लाना शुरू कर दिया और बिग बॉस OTT विनर को गोल्ड डिगर कहा। भव्या ने कहा, “यह औरत इतनी नकली है, कोई हैरानी नहीं कि लोग उसे गोल्ड डिगर कहते हैं। पॉडकास्ट पर मैंने उससे पूछा था कि क्या वह कोई रियलिटी शो करेगी, उसने कहा कि नहीं, मैं नहीं करूंगी। मैंने बिग बॉस जीता है। उसके बाद उसने क्या हासिल किया है? सारी PR करके और स्पॉटिंग करवाके थोड़ा बहुत दिख जाती है, तूने कुछ नहीं किया ज़िंदगी में। सबके साथ फेक कर रही है।”

भव्या यहीं नहीं रुकी, उन्होंने आगे कहा, “दिवाली पर, असली पटाखे तो इसके घर में फूटे थे और मैंने फोड़े थे। मैंने आज तक इस बारे में पॉडकास्ट पर या कहीं और कुछ नहीं कहा है और मैं कहूंगी भी नहीं, क्योंकि यह एक पर्सनल फैमिली मामला था। उन्होंने मुझे इसमें शामिल किया। वह मुंबई में लोगों से मिलने के लिए भीख मांगती है। वह अपने पति से अलग रहती है। मैं उसे बर्बाद कर दूंगी और इस शो से चली जाऊंगी।”

यह भी पढ़ें: ‘मैं बहुत नर्वस हूं’, प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद अरिजीत सिंह ने किया पहला शो, अनुष्का शंकर के साथ आए नजर