टीवी अभिनेत्री और ‘बिग बॉस 12’ की विनर रह चुकीं दीपिका कक्कड़ लंबे समय से अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साल 2025 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा, क्योंकि उस साल उनके लीवर में टेनिस बॉल जितना कैंसर ट्यूमर डिटेक्ट हुआ था। इसके बाद जून में एक्ट्रेस ने सर्जरी करवाई, जिसमें उनके लीवर का 22 प्रतिशत हिस्सा हटा दिया गया था।

इसके बाद एक्ट्रेस अलग-अलग थेरेपी लेते हुए धीरे-धीरे रिकवर करने की कोशिश कर ही रही थीं कि अब वह फिर मुसीबत में आ गई हैं। दरअसल, दीपिका के पति अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया व्लॉग में यह खुलासा किया है कि डॉक्टरों को सिस्ट का पता चला, जिसे हटाने के लिए फिर सर्जरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें: मुश्किलों से भरा था ‘शक्तिमान’ की ‘गीता विश्वास’ का बचपन, फिर टेलीविजन ने बदल दी एक्ट्रेस की लाइफ | Actors Uncut

दीपिका कक्कड़ फिर करवाएंगी सर्जरी

व्लॉग की शुरुआत में दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक बर्थडे पार्टी में नजर आते हैं और उसी रात दीपिका की तबीयत खराब हो जाती है। इसके बारे में बताते हुए शोएब ने अपने व्लॉग में कहा, “आज (शनिवार), पूरा दिन अस्पताल के चक्करों में चला गया। कल तक सब कुछ ठीक था।

दीपिका के पेट में दो दिनों से हल्का दर्द था, जो शुक्रवार की रात और ज्यादा बढ़ गया। इसलिए हम डॉक्टर के पास गए, उन्होंने सीटी स्कैन करवाया और हमें पता चला कि दीपिका को 13 मिमी (1.3 सेमी) का एक और सिस्ट हो गया है।

शोएब ने आगे कहा, “इस सिस्ट के अलावा सब कुछ नॉर्मल है। इसी बात को लेकर हम डरे हुए थे। पिछली बार डॉक्टर ने हमें बताया था कि ट्यूमर के दोबारा होने की संभावना होती है। भले ही यह अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन दिसंबर में हमने जो पीईटी स्कैन किया था, उसमें यह दिखाई नहीं दिया।

हमने ब्लड रिपोर्ट भी करवाई, जिसमें कुछ स्तर थोड़ा बढ़ा हुआ है। इसलिए डॉक्टर ने इसका इलाज करने का फैसला लिया। बड़ी सर्जरी नहीं होगी, बल्कि इस सिस्ट को जलाकर हटाया जाएगा। उन्हें 3-4 दिन अस्पताल में रहना होगा और मंगलवार को यह प्रक्रिया की जाएगी। हमें खुशी है कि यह समय रहते पता चल गया।” बता दें कि दीपिका कक्कड़ को आखिरी बार सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में देखा गया था। हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:  हवेली, हुस्न और हैवानियत की कहानी

चलिए आज आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने देखने के बाद लोग थर्रा उठे थे। इस कहानी को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें