‘ससुराल सिमर का’ फेम अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ पिछले साल से हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। उन्हें 2025 में लिवर कैंसर का पता चला था। इसके बाद उनकी ट्यूमर निकालने के लिए उनकी सर्जरी हुई थी। फिर फरवरी 2026 में फिर से उनके लिवर में 1.3 सेमी का सिस्ट होने का पता चला, जिसका फिल्हाल वह इलाज करवा रही हैं। अब इसे लेकर ही अभिनेत्री और उनके पति अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपडेट दिया है।
शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह अभिनेत्री का हर महीने होने वाला एमआरआई स्कैन कराकर वापस आ गए हैं। शोएब ने शेयर किया कि यह पहली बार था कि उसने (दीपिका) इसे एक बार में पूरा किया और उम्मीद है कि यह अच्छा रहेगा।
यह भी पढ़ें: न कोई वीएफएक्स और न बड़ा बजट, 35 साल पुराने दूरदर्शन के इस हिट शो को आईएमडीबी पर मिली है 9.3 रेटिंग
खूब रोईं थीं दीपिका कक्कड़
वहीं दीपिका ने बताया, “एमआरआई से पहले मैं घबरा रही थी… मैं रोई भी, मशीन में जाने से पहले भी रोयी और मशीन में भी रोई। पता है कभी-कभी न रोना बहुत मदद करता है, क्योंकि आपकी चिंता निकल जाती है। मेरे लिए तो बहुत मदद करता है। मुझे लगता है कि आप मजबूत होकर सामने आते हैं, इसलिए मेरे लिए यह काम करता है।”
शोएब ने बताया दीपिका के एमआरआई टेस्ट का रिजल्ट
इसके बाद व्लॉग के लास्ट में शोएब ने बताया कि टेस्ट का रिजल्ट आ गया है। वहीं, दीपिका ने भी इस बारे में विस्तार से बात की। शोएब ने कहा, “एमआरआई में इस बार फिर से दो छोटे-छोटे डॉट्स निकले हैं इसके, लेकिन वो बहुत छोटे हैं अभी।” इसके बाद कपल ने बताया कि वो डॉट्स इतने छोटे हैं कि डॉक्टर ने बोला है कि उन पर अभी कोई एक्शन लेना समझदारी नहीं होगी।
एक महीने बाद फिर से इस स्कैन को करना होगा। हमें रेग्यूलर स्कैन करने हैं, ताकि अगर दोबारा आता है तो तुरंत इलाज कर दिया जाए। वहीं, शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका इस हफ्ते से इम्यूनोथेरेपी शुरू करने जा रही हैं।
यह भी पढ़ें: 26 साल में ‘शाका लाका बूम बूम’ की ‘ऋतु’ का बदला अंदाज, रंग-रूप के कारण मिले रिजेक्शन, आज हैं सफल राइटर
