टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद पता चला कि उनके पेट में 13mm की सिस्ट हो गई है। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत सर्जरी करवाने की सलाह दी थी। इस बात की जानकारी कपल ने अपने यूट्यूब पर एक व्लॉग बनाते हुए फैंस को दी थी। इसके बाद अभिनेता शोएब और दीपिका के पति ने फिर व्लॉग शेयर कर बताया कि एक्ट्रेस की सर्जरी हो गई है, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। अब हाल ही में उन्होंने अपना एक नया व्लॉग शेयर कर फिर से हेल्थ अपडेट दिया है।

पहले से कम हुआ दीपिका का दर्द

नए वीडियो में दीपिका कक्कड़ को मुस्कुराते हुए देखा गया। दरअसल, सर्जरी के बाद उनका पूरा परिवार और बेटा रूहान उनसे मिलने अस्पताल आया था। वहीं, शोएब अपनी वाइफ को जूस और खाना खिलाते हुए, दीपिका को चलने और सीधे बैठने में मदद करते हुए नजर आए। व्लॉग के दौरान एक्टर ने अपने फैंस को सपोर्ट और दुआओं के लिए धन्यवाद भी दिया।

यह भी पढ़ें: कौन हैं बदख्शी, जिनके साथ लिव-इन में हैं जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा, एक साल तिहाड़ जेल में काट चुके हैं सजा

अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट देते हुए दीपिका ने बताया कि अब उनका दर्द बहुत कम है, लेकिन जब एनेस्थीसिया का असर खत्म हुआ उस समय दर्द काफी था। दीपिका ने लास्ट में कहा कि अपने परिवार और रूहान को देखने के बाद वह अपना सारा दर्द भूल गईं।

जल्द डिस्चार्ज हो जाएंगी दीपिका

व्लॉग के दौरान शोएब और दीपिका दोनों ने अपने फैंस से थोड़ी देर बात की और बताया कि वह एक दिन में डिस्चार्ज हो जाएंगी। इसके बाद शोएब ने दीपिका को लाइफस्टाइल बदलने की भी सलाह दी। वह एक फैन का मैसेज पढ़ रहे थे, जिसने लिखा था कि रोज की चाय बंद कर दो। इस पर शोएब ने कहा कि कम करनी होगी। फिर दीपिका ने जवाब दिया कि कर दूंगी भाई।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी इंडस्ट्री से होने के कारण मोनालिसा के साथ हुआ भेदभाव

‘द 50’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं मोनालिसा ने हाल ही में स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में अपनी शो की जर्नी को लेकर बात की है। पूरी खबर यहां पढ़ें