टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में नजर आ चुकीं अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ को साल 2025 के मई में स्टेज टू लिवर कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने जून में इसकी सर्जरी करवाई थी। सर्जरी के बाद एक्ट्रेस ने टारगेटेड थेरेपी भी ली और अब वह फिर अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, रविवार को दीपिका के पति अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया था कि एक्ट्रेस के लिवर में एक नया सिस्ट फिर से बन गया है, जो 13mm का है। अब दीपिका ने भी अपने लेटेस्ट व्लॉग में इसके बारे में बात की।

दीपिका कक्कड़ को लिवर में हुआ सिस्ट

अपने यूट्यूब व्लॉग में बात करते हुए दीपिका ने कहा, “आज पूरा दिन हम अस्पताल में थे। आप लोगों ने शोएब के व्लॉग में देख लिया होगा। एक छोटा सा सिस्ट वापस आया है 1.3 cm का यानी की 13mm का लिवर में… मुझे दो दिन से थोड़ा सा दर्द हो रहा है। कंधे में भी दर्द हो रहा है। इससे हम दोनों डर गए और हम तुरंत डॉ. सोमनाथ से मिले। दिसंबर तक यह नहीं था, यह जो भी हुआ अब दो महीने में ही हुआ है। अब आया है, तो इसे निकलना तो पड़ेगा… रहने तो नहीं दे सकते।”

यह भी पढ़ें: थ्रिलर से भरा होगा फरवरी का आखिरी हफ्ता, ‘द ब्लफ’ से ‘अक्यूज्ड’ तक इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में

इसके आगे दीपिका ने कहा, “डॉक्टर ने सोमवार को बुलाया है, तो यह मेरे लिए बहुत मुश्किल दिन है, प्लीज दुआ करें। मेरे और कैंसर से जूझ रहे सभी लोगों के लिए, इसके दोबारा होने के चांस हैं। हमें अभी तक नहीं पता कि यह सिस्ट है ये बिनाइन है या मैलिग्नेंट है… नहीं पता। क्योंकि हम कोई चांस नहीं लेना चाहते, इसलिए हम इसका इलाज दूसरे ट्यूमर की तरह ही कर रहे हैं।”

‘ससुराल सिमर का’ एक्ट्रेस ने व्लॉग में आगे कहा, “आगे चलकर मैं इम्यूनोथेरेपी पर रहूंगी अभी मैं टारगेटेड थेरेपी पर थी। तो बस मुझे हिम्मत दीजिएगा। यही जिंदगी है पता नहीं क्या हो जाए। रविवार को हमारी एनिवर्सरी थी। मैंने सोचा था कि मैं शोएब के लिए कुछ अच्छा करूंगी। हम बाहर जाने का प्लान बना रहे थे, लेकिन अब यह मुमकिन नहीं है, क्योंकि जो दर्द बढ़ रहा है वह बहुत ज्यादा है।”

बेटे के लिए चिंतित है दीपिका

दीपिका ने आगे कहा, “मैं हमेशा यही कहती हूं, सिर्फ कैंसर जैसी बीमारी ही नहीं, बल्कि कोई भी दूसरी बीमारी, उससे निपटना और उसके साथ जीना बहुत मुश्किल होता है। मैं कहती हूं कि यह एक मुश्किल दिन था, क्योंकि एक ऐसा फेज होता है जब यह होता है, आप इससे बाहर निकलते हैं, ट्रीटमेंट चल रहा होता है और फिर यह दोबारा हो जाता है। भले ही डॉक्टरों ने आपको इसके लिए तैयार किया था, लेकिन जब यह होता है, तो इसके बारे में दोबारा जानना और फिर रूहान, परिवार और शोएब के बारे में सोचना मुझे बेचैन कर देता है।”

यह भी पढ़ें: इस अभिनेता ने 3 शादी और 2 तलाक को लेकर खूब बटोरी सुर्खियां

करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में काम किया, लेकिन ज्यादातर वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें