टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले एक साल से कैंसर का इलाज करा रही हैं। जून में उन्होंने बीमारी के दोबारा लौटने के बाद इम्यूनोथेरेपी शुरू की थी। पहली थेरेपी जून में हुई थी, जबकि दूसरी 2 जुलाई को हुई। अब अपने नए यूट्यूब व्लॉग में दीपिका ने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते उनके और परिवार के लिए काफी मुश्किल रहे। एक तरफ उनके ससुर अस्पताल में भर्ती थे, वहीं बेटे रुहान भी इमोशनल तौर पर परेशान हो गए थे। साथ ही यह भी बताया कि इम्यूनोथेरेपी के बाद उन्हें कई साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ रहा है।

इम्यूनोथेरेपी के बाद दीपिका को हुए साइड इफेक्ट्स

अब इम्यूनोथेरेपी के दो सेशन पूरे होने के बाद अभिनेत्री ने उन साइड इफ़ेक्ट्स के बारे में बात की है, जिनका उन्हें सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा, “पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ हुआ है। मेरी इम्यूनोथेरेपी की प्रक्रिया ठीक से चल रही है। दूसरा साइकल पूरा हो गया है। यह पूरा महीना बहुत मुश्किल भरा रहा है। इम्यूनोथेरेपी के पहले साइकल के बाद मेरा शरीर नए कीमोथेरेपी साइकल के हिसाब से ढल रहा है।

यह भी पढ़ें: Dada- The Sourav Ganguly Story: राजकुमार राव की ‘दादा’ का सामने आया फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगी सौरव गांगुली की बायोपिक

इसके साइड इफेक्ट्स भी हैं। पहले साइकल के बाद मुझे वायरल हो गया और मैं बहुत कमजोर महसूस कर रही थी। दूसरे साइकल के बाद मेरे शरीर पर रैशेज हो रहे हैं और खुजली हो रही है। मैं इस नई स्थिति की आदी हो रही हूं। दूसरे साइकल को हुए 3-4 दिन हो गए हैं और मैं साइड इफेक्ट्स का सामना कर रही हूं।

मैं हिम्मत बनाए हुए हूं और मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस कर रही हूं। कभी-कभी रूहान को परेशान देखकर मैं सच में टूट जाती थी। जिस दिन मैं दूसरे सेशन के लिए गई थी, उस दिन वह बहुत उदास था। यूट्यूब व्लॉग्स के साथ वापसी करने के बाद मैं तरोताजा महसूस कर रही थी, लेकिन पिछले महीने हुई घटनाओं ने सब कुछ रोक दिया।”

दीपिका के कब हुई थी कैंसर की पहचान?

मई 2025 में दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल जितना बड़ा कैंसरग्रस्त ट्यूमर मिला था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और लिवर का करीब 22 प्रतिशत हिस्सा तथा सिस्ट निकाल दिया गया। इस साल बीमारी दोबारा लौटने पर उन्हें एक और सर्जरी करानी पड़ी।

अप्रैल में एमआरआई स्कैन के दौरान लिवर में दो नए छोटे सिस्ट भी दिखाई दिए थे। डॉक्टरों के मुताबिक वे इतने छोटे थे कि तत्काल इलाज संभव नहीं था, इसलिए उनकी निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘मेरा मन भर गया है’, गौरव खन्ना से तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, बोलीं- मैं जिंदगी भर…