रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली का किरदार निभा चुके अभिनेता राकेश बेदी ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनके अभिनय की तारीफ हो रही है। हालांकि, बहुत कम लोगों को याद होगा कि एक्टर फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं और इसी में से एक है फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’। जी हां, दिलीप जोशी स्टारर इस शो में अभिनेता ने बाबूलाल का किरदार निभाया था, जो सिंधी बिजनेसमैन होता है।

‘तारक मेहता…’ में बने थे अड़ियल बॉस

बता दें कि राकेश बेदी शो के परमानेंट सदस्य नहीं थे। बल्कि, उन्होंने साल 2020-21 में आए एक एपिसोड में छोटा सा रोल प्ले किया था। उस समय भी लोगों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। शो में वह तारक मेहता का बॉस बने थे। उस समय ‘तारक मेहता’ का किरदार शैलेश लोढ़ा निभाते थे। फिलहाल शैलेश ने शो छोड़ दिया है और अब यह किरदार शो में सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं। राकेश बेदी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता के बॉस थे, जो काफी अड़ियल और कर्मचारी पर कड़ी नजर रखता था।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की फिल्म ने लगातार दूसरे दिन की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई, वर्ल्डवाइड हुआ 600 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस

बता दें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी पर पिछले 17 सालों से आ रहा है और इतने साल बाद भी यह शो टीआरपी लिस्ट के टॉप 10 में अपनी जगह बना ही लेता है। इस शो में दिलीप जोशी, दिशा वकानी, अमित भट्ट, नेहा मेहता, मुनमुन दत्ता, शैलेश लोढ़ा समेत कई कलाकार नजर आए। हालांकि, कुछ सितारे शो छोड़ गए, तो कुछ नए लोग निर्माता असित मोदी के शो के साथ जुड़े। अब यह शो भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले सिटकॉम बन गया है।

‘जमील जमाली’ का शानदार किरदार

वहीं, अगर ‘धुरंधर’ फिल्म में निभाए गए राकेश बेदी के किरदार ‘जमील जमाली’ की बात करें, तो वह कराची के एक राजनेता हैं। जिनकी बेटी यालीना (सारा अर्जुन) ने ‘हमजा’ (रणवीर सिंह) से शादी की है। मूवी में देखने में राकेश बेदी का किरदार काफी छोटा सा लगता है, लेकिन लास्ट में जो ट्विस्ट आता है। वह कहानी बदल देता है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होता।

यह भी पढ़ें: फैजू और कृष्णा को पछाड़कर शिव ठाकरे ने हासिल किया ‘द 50’ का खिताब

रियलिटी शो ‘द 50’ का खिताब शिव ठाकरे ने अपने नाम कर लिया है। फिनाले में उन्होंने मिस्टर फैजू और कृष्णा श्रॉफ को मात दी। पूरी खबर यहां पढ़ें