Sanchita Ugale Dies: टीवी अभिनेत्री संचिता उगाले का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने 22 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि संचिता ने खुदकुशी की। हालांकि, अभी इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। वह मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके में स्थित अचोले पुलिस स्टेशन कि ज्यूरिडिक्शन में रहती थीं। यह घटना रविवार शाम 6:30 बजे से लेकर 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने बताया की अभिनेत्री नालासोपारा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थीं और जिस समय यह घटना हुई तब घर पर अभिनेत्री के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। पुलिस ने ये भी बताया कि संचिता ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अब मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि संचिता ने छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी काम किया था।
यह भी पढ़ें: ‘शाहरुख ने कहा लूटेगी तुझे’, गौरी खान ने डिजाइन किया मीका सिंह का 99वां घर, देखें तस्वीरें
संचिता उगाले का आखिरी पोस्ट
बता दें कि संचिता ने अपनी जान देने से कुछ देर पहले 14 जून को ही इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वह ‘ढपली वाले ढपली बजा’ गाने पर कैमरा लेकर रील बनाते हुए नजर आईं। उनके चेहरे पर स्माइल साफ दिखाई दे रही है। इस पोस्ट को देखने के बाद संचिता के फैंस यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने ऐसा कोई कदम उठा लिया है।
संचिता ने इन शो में किया काम
अभिनेत्री ने ‘कुमकुम भाग्य’, ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ और ‘साजन घर’ समेत कई शो में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म ‘छावा’ में ‘ताराबाई’ की भूमिका निभाई थी।
