Bigg Boss 11: बिग-बॉस के घर में महजबीं ने अंधेरे में इस तरह फैलाया ‘डर’
Bigg Boss Season 11, 24th October 2017: 24 अक्टूबर के एपिसोड 23 में बिग-बॉस के घर में डर का माहौल चारों तरफ देखने को मिला।

‘बिग-बॉस’ के घर में मंगलवार 24 अक्टूबर के एपिसोड 23 में डर का माहौल चारों तरफ देखने को मिला। तो कई गर सदस्य इस माहौल में भी एक दूसरे की खिल्ली उड़ाने से बाज नहीं आए। बिग-बॉस के घर में घर सदस्य रात के वक्त अपने-अपने ग्रुप में बातें कर रहे थे। तभी अचानक महजबीं अपने सेंस से भटक जाती हैं। अचानक वह बिना पल झपकाए एक टुक देखती रहती हैं। आकाश महजबीं को नोटिस करते हैं। वह घर में शोर करते हुए कहते हैं, ‘यार महजबीं को क्या हो गया। वह भूत बन गई।’ यह देख अचानक सब लोग हैरान रह जाते हैं। इसके बाद घर में डरावना सा माहौल हो पैदा हो जाता है।
हिना खान इस दौरान महजबीं को पानी पीने के लिए पूछती हैं। लेकिन महजबीं उनके सवाल का जवाब नहीं देतीं। इसके बाद आकाश और अर्शी अपने बेड पर बैठ कर महजबीं का मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं। हिना आकाश और अर्शी को चुप होने के लिए कहती हैं। वह कहती हैं, ‘हर चीज मजाक है तुम्हारे लिए।’ वहीं महजबीं जैसे ही अपने सेंस में वापस लौटती हैं तो कुछ देर रुकने के बाद वह गुस्से से आकाश की तरफ देखती हैं और लेट जाती हैं। तभी आकाश जान बूझ कर महजबीं को छेड़ना शुरू कर देता है। वह महजबीं के बेड पर जाकर जान बूझ कर उन्हें परेशान करते हुए पूछता है कि महजबीं तुम ठीक हो अब? इसके बाद महजबीं आकाश से इरिटेट हो जाती हैं और कहती हैं कि ‘नहीं तू आजा इधर’।
The housemates are baffled by Mehjabi Siddiqui’s behaviour with some housemates thinking she has been possessed. #BB11 pic.twitter.com/z4hk6VGuTp
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 24, 2017
इसके बाद आकाश और अर्शी जोर जोर से हंसने लगते हैं। वहीं सुबह होते ही हिना महजबीं से पूछती हैं कि आपको क्या हो गया था। महजबीं हिना को बताती हैं कि अक्सर उनके साथ ऐसा होता है। लेकिन वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। और कुछ देर ऐसे बैठने के बाद वह सो जाती हैं।
#MehjabiSiddiqui‘s stare in the night is freaking out #AkashDadlani & #ArshiKhan! What do you think is happening? #BB11 pic.twitter.com/L77WZGneEP
— Bigg Boss (@BiggBoss) October 24, 2017
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App