Bigg Boss 20 Updates: ‘बिग बॉस 20’ में इस वक्त कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू और नकुल ढुल की लड़ाई चर्चा में है। बिग बॉस खबरी ने कुछ दिन पहले ही जानकारी साझा की थी कि नकुल इस लड़ाई के बाद एविक्ट हो गए हैं। अब लेटेस्ट एपिसोड में भी उनके एविक्शन को दिखाया गया। उनके जाने से घरवाले काफी खुश नजर आए और नकुल भी पीछे नहीं हटे, उन्होंने भी शो से बाहर जाते-जाते मिडल फिंगर दिखाई।

बता दें कि काजी ने स्काउट के कान में थूका था और ये बात वो गार्डन एरिया में बैठकर सबको बता रहे थे। इसी बात को लेकर नकुल ने आपत्ति जताई थी और गुल्लू के साथ उनकी बहस शुरू हो गई। उनकी बहस हाथापाई तक पहुंच गई। जब ये झगड़ा हुआ तो सभी नकुल के खिलाफ नजर आए, महिला कंटेस्टेंट्स ने भी नकुल के आसपास अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की।

लड़ाई के बाद नकुल गुल्लू के पास गए और उनसे माफी मांगने लगे। लेकिन माहि विज, आसिफ खान और यंग डीएसए ने उन्हें गुल्लू से बात नहीं करने दी। माहि ने कहा कि उन्हें नकुल पर भरोसा नहीं है। उन्हें डर है कि नकुल दोबारा गुल्लू के साथ मारपीट कर सकते हैं।

माहि की यह बात सुनकर नकुल नाराज हो गए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “हां, भरोसा नहीं है, जैसे मैं कोई सीरियल किलर हूं ना।” वहीं, माहि ने बताया कि जब नकुल और गुल्लू के बीच मारपीट हो रही थी, तब उन्होंने नकुल की पीठ पर थप्पड़ मारा था।

लड़ाई के बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया। उन्होंने नकुल को मारपीट करने के लिए फटकार लगाई और उन्हें शो से बाहर करने का फैसला सुनाया।

नकुल के एविक्शन से खुश हुए घरवाले

बिग बॉस के इस फैसले पर माहि विज, कनिका, गुल्लू और आसिफ खान ने तालियां बजाईं। वहीं, घर से बाहर जाते समय नकुल ने मिडिल फिंगर दिखाई। उनके जाने के बाद आसिफ ने उन्हें गाली दी, जबकि कनिका और गुल्लू उनका मजाक उड़ाने लगे। इस दौरान काजी तौकीर ने भी तंज कसते हुए कहा, “देखा, मेरे थूक ने क्या कर दिया…”

फिलहाल, नकुल धुल को शारीरिक हिंसा के कारण ‘बिग बॉस 20’ से बाहर कर दिया गया है। हालांकि, दर्शकों को उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड में उनकी शो में दोबारा एंट्री हो सकती है।