Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क ‘गजब बेइज्जती जोन’ हुआ। इस के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर हंगामा हुआ। इस टास्क में घरवालों को खुलकर बताना था कि वे किसे नॉमिनेट कर रहे हैं और इसकी वजह क्या है। साथ ही, उन्हें एक-दूसरे की शिकायतों का जवाब भी देना था। देखते ही देखते यह टास्क बहस में बदल गया और घरवालों को एक दूसरे पर पर्सनल कमेंट करते देखा गया।

आपस में भिड़ीं लव और कनिका

टास्क के दौरान कई कंटेस्टेंट आपस में भिड़ गए। लव गिल और कनिका मान के बीच तीखी बहस हुई। लव ने कनिका को स्वार्थी कहा, तो कनिका ने उनकी काबिलियत पर सवाल उठाए। वहीं, अरिश्फा की बातों को लेकर दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम और उनके बीच भी विवाद हो गया। अरिश्फा ने मैरी कॉम के फैसले लेने के तरीके पर सवाल उठाए, जिसके बाद मैरी कॉम ने उन्हें कड़े शब्दों में जवाब दिया।

काजी तौकीर और स्काउट के बीच छिड़ा विवाद

टास्क के दौरान काजी तौकीर और स्काउट के बीच भी जमकर बहस हुई। बताया जा रहा है कि स्काउट के सो जाने से जुड़ा एक तंज कसने पर काजी भड़क गए। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बढ़ गई और माहौल काफी खराब हो गया। स्थिति बिगड़ती देख आसिफ समेत घर के दूसरे सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Episode 37: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से भिड़े अमन गांधी, घी को लेकर अरिश्फा और कनिका में बहस

स्काउट के दोस्त ने मेकर्स पर लगाए छवि खराब करने के आरोप

‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में स्काउट को सलमान खान ने जमकर फटकार लगाई थी। इस एपिसोड के बाद स्पोर्ट्स स्ट्रीमर सूरज मजूमदार ने अपने दोस्त स्काउट का समर्थन किया है। उन्होंने शो के मेकर्स पर स्काउट को गलत दिखाने और उन्हें निशाना बनाने का आरोप लगाया।

सूरज ने काजी तौकीर से जुड़े प्लेट में खाना रखने वाले विवाद पर कहा कि स्काउट ने प्लेट सही तरीके से रखी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि काजी के दूसरे घरवालों को ‘मच्छर’ कहने और स्काउट को कथित तौर पर खरोंचने जैसी घटनाओं पर उतनी चर्चा क्यों नहीं हुई।

सूरज ने सलमान खान की ओर से स्काउट के बैठने के तरीके पर की गई टिप्पणी का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि स्काउट समझ गए थे कि उनके साथ क्या हो रहा है और उन्होंने अपनी बात पर डटे रहकर जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर-अरिजीत सिंह का आएगा गाना, भाई ने दिया अपकमिंग प्रोजेक्ट पर अपडेट

सूरज मजूमदार ने भाई-बहन के मुद्दे पर लव गिल का साथ देने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मेकर्स इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा रहे हैं। सूरज ने सवाल उठाया कि काजी तौकीर के कथित बयान, “थूक से प्रेग्नेंट कर दूंगा” और स्काउट को खरोंचने की घटना पर उतनी चर्चा क्यों नहीं हुई।

आखिर में सूरज ने स्काउट का समर्थन करते हुए कहा कि उनका दोस्त समझ गया था कि घर में क्या हो रहा है और मेकर्स क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद स्काउट अपनी बात पर डटे रहे और पीछे नहीं हटे।