‘बिग बॉस’ हिंदी का 20वां सीजन शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में है। अभी तक इस शो के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं और अब मेकर्स ने ‘बिग बॉस 20’ का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। खास बात ये है कि इस बार शो में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जो कंटेस्टेंट्स के लिए गेम को और भी मुश्किल और दिलचस्प बना देगा। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है वो ट्विस्ट और इस बार के गेम की थीम।

कैसा है ‘बिग बॉस 20’ का ट्रेलर

ट्रेलर की शुरुआत दो योद्धाओं के बीच चल रही जबरदस्त लड़ाई से होती है। वह लड़ते हुए घायल हो जाते हैं और जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद सीन में सलमान खान की दमदार एंट्री होती है और वह उन दोनों को जीवनदान दे देते हैं। होस्ट को ट्रेलर में कहते हुए सुना जा सकता है कि बिग बॉस में मिलेगा मेरी जान… एक्स्ट्रा जीवन दान। फिर लास्ट में वह अपनी हुक लाइन तथास टू बोलते हैं। इसके साथ ही वह सीजन की सबसे बड़ी थीम का खुलासा करते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कोई मौनी रॉय को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है’, अर्जुन बिजलानी ने अभिनेत्री संग डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट

बता दें कि इस बार हर फैसला पहले से ज्यादा अहम होगा और कंटेस्टेंट्स को अलग तरीके से गेम खेलना पड़ेगा। कंटेस्टेंट्स को एक और मौका मिल सकता है, लेकिन यह मौका कब और कैसे मिलेगा, यह अभी भी बड़ा सवाल है। हालांकि एक बात साफ है- सेफ खेलने का नो-नो चांस।

शो की थीम पर क्या बोले सलमान खान

वहीं, नए थीम पर सलमान खान ने कहा, “बिग बॉस में हर साल गेम बदलता है। इस बार सिर्फ गेम नहीं, खेलने का तरीका भी बदलने वाला है। जीवनदान सुनने में जितना सीधा लगता है, उतना है नहीं। बाकि घर के अंदर पता चल ही जाएगा।

अब शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’

‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर से सिर्फ होने वाला है, जिसे जियो हॉटस्टार और कलर्स पर देखा जा सकता है। इस बार कंटेस्टेंट्स के संभावित नाम जो सामने आए हैं, उसमें जिया मानेक, जेनिफर विंगेट, करण पटेल, अर्जुन बिजलानी समेत कई नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि, इनमें से कौन आता है और कौन नहीं ये तो शो टेलीकास्ट होने पर ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: ‘टॉम क्रूज को मुझ पर क्रश है’, मल्लिका शेरावत ने किया दावा, बोली- फोन होता तो उसके वीडियोज दिखाती