Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन नए-नए झगड़े देखने को मिलते हैं। मगर हालिया एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए नकुल ढुल और कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के बीच जबरदस्त हाथापाई हुई। इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि माही विज दोनों की लड़ाई में नकुल ढुल पर हाथ उठाती दिख रही हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है और साथ ही उन्हें शो से बाहर करने की मांग भी की है।
काजी की बात से शुरू हुआ विवाद
बात काजी और स्काउट से शुरू हुई। काजी गार्डन एरिया में बैठकर सबको बता रहे थे कि उन्होंने कि उन्होंने स्काउट के कान में थूका। काजी ने कहा, “वो अपने आप को समझता है ना खबीब का चाचा, मैंने बोला मार मुझे धक्का मार। उसने मारा मैं गिरा ही नहीं। चौथी बार भी मारा मैं गिरा ही नहीं। उसके बाद आया, मैंने गले मिला ऐसा गंदा। ये मुझे उठाने की कोशिश कर रहा था, जैसे मुझे उठाया मैं कान खाया गंदे तरीके से, माइक टाइसन कैसे खाता है। वो बोलने लगा काजी भाई, काजी भाई, उसके बाद मैंने उसके कान में थूका ऐसा गंदा वाला। वो होती है गुटके वाली थूक। उसके बाद टावल से साफ करने जा रहा है।”
नकुल ने स्काउट को बताई काजी की बात
काजी की बातें वहां बैठे नकुल ढुल को पसंद नहीं आई और उन्होंने काजी से कहा कि उन्हें उन्हें स्काउट के पीछे उनकी बुराई नहीं करनी चाहिए। इसके बाद वह सीधे स्काउट के पास पहुंचे और उन्हें बताया कि काजी गार्डन एरिया में बैठकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में घरवालों के बीच घमासान, स्काउट के दोस्त ने मेकर्स पर लगाए आरोप
जब स्काउट ने काजी से इस बारे में सवाल किया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे। इसी बीच नकुल ने बताया कि काजी मजाक नहीं कर रहे थे बल्कि स्काउट का मजाक उड़ा रहे थे।
ऐसे शुरू हुई गुल्लू और नकुल में लड़ाई
तभी काजी ने गुल्लू से अपनी तरफ से सफाई देने को कहा और इस बात से नकुल नाराज हो गए। इस बात को लेकर गुल्लू और नकुल की बहस शुरू हुई और देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। मनीष गोयल, स्काउट, आसिफ खान और यंग उनकी लड़ाई में बीच बचाव करते दिखे, लेकिन तभी माही ने पीछे से नकुल की पीठ पर एक थप्पड़ मारा।
यह भी पढ़ें: वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट से भिड़े अमन गांधी, घी को लेकर अरिश्फा और कनिका में बहस
माही को शो से निकालने की हो रही मांग
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स माही को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “क्या बिग बॉस में इसकी इजाजत है? हम साफ देख सकते हैं कि माही नकुल को मार रही हैं। बिग बॉस इतना पक्षपात क्यों कर रहा है? माही की गलतियों को छिपाया जा रहा है। वीकेंड का वार में भी सलमान उनका समर्थन करते हैं। आखिर क्यों?” इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “माही ने भी मारपीट की है, उन्हें भी शो से एलिमिनेट किया जाना चाहिए।”
