Bigg Boss 14: शो के मास्टरमाइंड कहे जाने वाले विकास गुप्ता घर से हुए बाहर! अर्शी खान से किया था बुरा बर्ताव
ऐसी ख़बरें हैं कि विकास गुप्ता को शो से मेकर्स ने रातोंरात बाहर निकाल दिया है। इसके पीछे वजह ये सामने आ रही है कि उन्होंने अर्शी के साथ फिजिकल वॉयलेंस की और उन्हें स्विमिंग पूल में धकेल दिया।

Bigg Boss 14 Update: बिग बॉस के घर में बतौर चैलेंजर आए विकास गुप्ता को शो से बाहर कर दिया गया है। इसके पीछे वजह ये बताई जा रही है कि उन्होंने अर्शी खान के साथ फिजिकल वॉयलेंस की है। अर्शी खान भी घर में बतौर चैलेंजर ही आईं थीं और शुरू से ही दोनों के बीच तनातनी देखने को मिल रही थी। लेकिन विकास ने रूल्स तोड़ते हुए अर्शी के साथ फिजिकल वॉयलेंस की और उन्हें स्विमिंग पूल में धकेल दिया जिस कारण उन्हें एविक्शन का सामना करना पड़ा है।
बिग बॉस का नज़दीकी इंस्टाग्राम अकाउंट, ‘द खबरी’ ने इसकी जानकारी दी कि विकास को घर से निकाल दिया गया है क्योंकि उन्होंने अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धकेल दिया था। बिग बॉस 11 में रनर अप रहे विकास गुप्ता का इतनी जल्दी शो से चले जाना थोड़ा हैरान करने वाला है क्योंकि उन्हें उनके खेल के कारण बिग बॉस का मास्टरमाइंड कहा जाता है। हालांकि जब से वो इस शो में आए हैं, अर्शी लगातार उनसे किसी न किसी बात पर उलझती रही हैं।
घर में आते ही उन्होंने कहा था कि मैं विकास गुप्ता को मास्टरमाइंड नहीं बनने दूंगी और इसलिए मैं शो में आईं हूं। जब एजाज़ ने उनसे पूछा कि आप तो विकास की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं तब उन्होंने कहा था कि वो अच्छा इंसान नहीं है। विंडो शॉपिंग टास्क के दौरान भी अर्शी खान विकास गुप्ता को परेशान कर रही थीं।
View this post on Instagram
विकास ने उनसे कहा कि वो उनसे दूर रहें लेकिन अर्शी ने उनकी बात नहीं मानी थी। शो में देखा गया कि अर्शी खान से झगड़ों के चलते विकास गुप्ता का ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था। हद तो तब हो गई थी जब दोनों के बीच हुई लड़ाई ने अर्शी ने विकास गुप्ता से कहा था कि शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला।
विकास इस पर भड़क गए थे और उन्होंने कहा था, ‘ये शिल्पा शिंदे बन रही है। 7 शोज़ छोड़ दिए शिल्पा आंटी ने, मेरी इमेज बना दी कि काम छीनता है, छुड़ाता है।’ फिलहाल ऐसी खबरें हैं कि मेकर्स ने उन्हें घर से रातों रात निकाल दिया है। लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।