Bigg Boss 13 : होने जा रही खेसारी लाल की एंट्री, इस दिन होंगे घर में दाखिल!
Bigg Boss 13 : बताया जा रहा है कि खेसारी लाल इसी महिने के अंत में घर में एंट्री पा जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अक्टूबर को भोजपुरी स्टार को वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री दी जाएगी।

Bigg Boss 13 : बिग बॉस का 13वां सीजन अपने चरम पर है। घर के लड़ाई झगड़े सुर्खियां बन रहे हैं। घर के सभी सदस्य अब अपने गेम के दम पर फिनाले के इंतजार में हैं। हालांकि फिनाले से पहले शो में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को एंट्री मिलेगी। खेसारी लाल को लेकर पहले भी खबरें थीं कि वह 13वें सीजन के पार्टिसिपेंट होंगे।
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए बिग बॉस की टीम ने ही खेसारी लाल यादव से संपर्क साधा। अब बताया जा रहा है कि खेसारी लाल इसी महिने के अंत में घर में एंट्री पा जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अक्टूबर को भोजपुरी स्टार को वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री दी जाएगी। वहीं, अब तक शो से दलजीत कौर और कोयना मित्रा बाहर हो चुकी हैं। अब तीसरे हफ्ते में भी दो घर वालों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
शो से कोइना के साथ अलावा बाहर हुईं दलजीत कौर शो में वापस आना चाहती हैं। दलजीत ने वाइल्ड कार्ड के जरिए घर में एंट्री पाने की इच्छा जताई है। 13वें सीजन से पहले कई शो में कोई न कोई भोजपुरी स्टार घर का सदस्य बनता रहा है। इससे पहले रवि किशन, मनोज तिवारी, संभावना सेठ, मोनालिसा बिग बॉस के घर में जा चुके हैं।
बता दें कि, बिग बॉस इन दिनों विवादों में भी छाया हुआ है। शो पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा है। इसे लेकर सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय से शिकायत की जा चुकी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को उत्तर प्रदेश के लोनी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पत्र लिखकर बिग बॉस को बंद करने का अनुरोध किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भाजपा विधायक के पत्र पर मंत्रालय के अधिकारियों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।