बिग बॉस 10, 19 जनवरी फुल एपिसोड: बानी और रोहन ने मनवीर को टास्क में किया परेशान
Bigg Boss 10 Full Episode: आखिरी नॉमिनेशन के टास्क में घर पर बानी और रोहन, मनवीर को टास्क में काफी परेशान करते हैं।

‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘बिग बॉस’ में आपने देखा कि विक्रांत, मोना को समझाते हैं कि बाहर मीडिया वाले उनसे कि रिश्तों के बारे में पूछेंगे तो उन्हें कैसे और क्या बोलना है। बिग बॉस उन दोनों को कंफेशन रुम में बुलाकर कहते है कि विक्रांत का समय घर पर अब खत्म हो गया है तो उन्हें अब घर से जाना होगा। घर पर मोना कहती है कि शादी के बाद उन्हें कुछ बदला बदला सा लग रहा है। मोना, मनु से कहती हैं कि वे कुछ भी अलग बातें अब से नहीं कहें क्योंकि टीवी पर ये गलत लगता है। मनु उनसे कहते हैं कि उनकी मम्मी तो उन्हें पसंद कर रही थीं। बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देते हैं। इस टास्क में हारने वाले को आखिरी नॉमिनेशन का सामना करना पड़ेगा। वे रोहन की परमानेंट नॉमिनेशन की पनिशमेंट समाप्त करते हैं। टास्क में मनुवीर, मनु और लोपा एक बंजिंग रस्सी से बंधे होते हैं उन्हें उनसे खिंचते हुए एक बजर तक पहुंचना होता है। बानी यहां उनके टास्क को खराब करने की कोशिश करती है इस चक्कर में बानी, लोपा के उपर एक बकेट पानी उड़ेल देती है। वे एक एक करके सभी के उपर पानी डाल देती है। इसके बाद वे रोहन के साथ मिलकर उनके कपड़ों के अंदर बर्फ के टुकड़े डाल देते हैं। अगली बार वे उन्हें डिस्टर्ब करने के लिए उनके उपर कुकिंग ऑयल डाल देती है।
इसके बाद वे दही उनके उपर डाल देती है। मनु अपनी गलती से टास्क से बाहर हो जाते हैं। इसी दौरान लोपा का हाथ बजर के उपर से हट जाता है। ये उन दोनों के उपर अंडे भी फोड़ देते हैं। लोपा वहां से हटती नहीं हैं लेकिन बिगबॉस उन्हें कहते हैं कि वे टास्क से बाहर हो चुकी हैं तो उन्हें वहां से हट जाना चाहिए। अंत में टास्क में सिर्फ मनवीर बच जाते हैं। बानी, मनवीर के उपर कूड़ा भी डाल देती हैं। लोपा, रोहन से इस बात पर नाराज होती हैं कि उन्होंने उन्हें टास्क में डिस्टर्ब करने की कोशिश की जबकि उन्हें उनसे उम्मीद नहीं थीं। बानी, मनवीर के उपर पानी डाल कर उन्हें हवा करती है। लोपा बानी से रुल्स वाली चिट्टी पढ़ने के लिए मांगती है लेकिन वो देती नहीं हैं। बानी, फ्रीजर का पानी मनवीर के उपर डाल देती हैं जिससे उन्हें काफी ठंड लगती है। मनु, और मोना उन्हें ऐसी हालत में देखकर रोने लगते हैं। ताने मारते हुए मनु उनसे कहते हैं कि टास्क में करंट के लिए भी ऑप्शंस था वे चाहे तो ये भी इस्तेमाल कर सकते थे। इस पर रोहन कहते हैं कि मनु कभी भी टास्क को अप्रीशियेट नहीं करते हैं। मनु इस पर कहते है कि खुदा ना करे ये टास्क अगर कल को उनके साथ हो तो उनके साथ क्या बीतेगी। यहां उन दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है। रात के समय मनु और मनवीर, मोना से बाते करते हैं और उनका मजाक उड़ाते हैं जो मोना को बुरा लगता है। वे वहां से उठ कर चली जाती है।
Read Also: स्वामी ओम की वजह से बिग बॉस 10 का फिनाले होस्ट नहीं करेंगे सलमान खान ?
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।