बिग बॉस 10, 18 जनवरी फुल एपिसोड: मोना और विक्रांत की हुई बिग बॉस के घर पर शादी, मोना की फैमिली और भोजपुरी कलाकार हुए शामिल
Bigg Boss 10 Full Episode: बिग बॉस के घर पर मोना और विक्रांत की शादी हो जाती है। शादी में मोना की फैमिली और भोजपुरी कलाकार भी आते हैं और शो में मनोरंजन का तड़का लगाते हैं।

‘कलर्स’ पर प्रसारित होने वाले शो ‘बिग बॉस’ में आपने देखा कि मोना औऱ विक्रांत की शादी के लिए बिग बॉस घर पर अगले रस्म मेंहदी का अनाउंस करते हैं। वे सभी के लिए कॉस्ट्युम भी प्रोवाईड कराते हैं। विक्रांत, मोना को कहते है कि वे एक बार शादी के पहले सोच लें कि उन्हें इस शादी से कोई प्रॉब्लम तो नहीं है। घर पर मेंहदी लगाने वाले एक्सपर्ट भी आते हैं जो घर की महिलाओं को मेंहदी लगाते हैं। घर पर मोना की मम्मी भी आती हैं सभी उन्हें देखकर काफी सरप्राईज हो जाते हैं। वे कहती हैं कि घर से दो लोगों के निकल जाने पर वे काफी खुश हैं। थोड़ी देर बाद बिग बॉस के घर पर शादी के मेहमान के तौर पर भोजपुरी एक्टर निरहुआ और दूसरे भोजपुरी एक्टर भी आते हैं। वे कहते है कि उनपर सबी को काफी प्राउड है। मनु भी कहते हैं कि बाहर तो मोना अच्छी हैं ही घर पर भी उन्हें उन पर काफी नाज है। कंफेशन रुम में बिग बॉस मोना से बातें करते हैं। मोना उन्हें थैंक्यु कहती है कि वो कभी सोच भी नहीं सकती थी कि उसकी लाईफ में ये दिन भी आएगा। बिग बॉस, उन्हें आगे की लाईफ के लिए शुभकामनायें देते हैं। मनु मजाक में मोना से कहते है कि वो काफी प्यारी लग रही है तो प्लान चेंज कर सकते हैं क्या।
मोना और विक्रांत की शादी शुरु हो जाती है। शादी के बाद मोना और विक्रांत दर्शकों और बिग बॉस का शुक्रिया अदा करते हैं। मनु, मोना से कहते हैं कि वो जो चाहती थी नेम, फेम और इस शो पर शादी, उन्हें सब मिल गया। अगले टास्क के तौर पर घर पर शादी की रिसेप्शन पार्टी होने वाली होती है इस पार्टी के होस्ट मनु और मनवीर को बनाया जाता है। साथ ही घरवालों को इसमें डांस परफॉर्म भी करना होता है। मोना, विक्रांत से कहती है कि घर पर कोई उनके साथ मस्ती मजाक करेंगे तो उन्हें बुरा नहीं मानना है। पार्टी में रविकिशन भी आते हैं। वे रिसेप्शन में बानी के साथ डांस परफॉर्म करते हैं। रविकिशन यहां शो का अपना एक्सपीरीयंस बताते हैं। मनु और मनवीर अपनी फनी एंकरिंग से सभी का मनोरंजन करते हैं। मेहमानों के परफॉर्म करने के बाद शो के शोस्टॉपर मोना और विक्रांत भी डांस परफॉर्म करते हैं। इसके बाद सभी एक-एक करके स्टेज पर आकर मोना के बारे में और उनकी शो पर जर्नी बताते हैं और उन्हें विशेश देते हैं। बिग बॉस घर पर दावत का भी अरेंजमेंट करवाते हैं। मेहमानों के जाने के बाद घर पर काम करते समय रोहन की बानी से लड़ाई हो जाती है। रोहन उन्हें कहते हैं कि वे काम कर रही हैं तो उन्हें जताना नहीं चाहिए इस पर बानी से उनकी लड़ाई हो जाती है।
Read Also: बिग बॉस के घर में हुई मोनालीसा और विक्रांत राजपूत की शादी, देखें तस्वीरें
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।