मोनालिसा के बाद अब भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह को आया बुलावा, बिग बॉस 12 में आ सकती हैं नजर
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'Ask a question' सेशन किया। इस दौरान उनसे एक फैन ने पूछा कि क्या वह बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा बनेंगी? इसके जवाब में अक्षरा ने लिखा- शो के लिए कॉल तो आया है। अब देखते हैं कि क्या होता है।

टीवी के सबसे चर्चित शो में से एक बिग बॉस का इंतजार इसके दर्शकों को बेसब्री से है। बिग बॉस के 12वें सीजन में इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटी घर के अंदर नजर आएंगे इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। खबर है कि मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिग-बॉस सीजन 12 में नजर आ सकती हैं। अक्षरा सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर कहा है कि उन्हें इस शो में इस सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। दरअसल अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘Ask a question’ सेशन किया। इस दौरान उनसे एक फैन ने पूछा कि क्या वह बिग बॉस के इस सीजन का हिस्सा बनेंगी? इसके जवाब में अक्षरा ने लिखा- शो के लिए कॉल तो आया है। अब देखते हैं कि क्या होता है।
अक्षरा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चे में रहती हैं। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के साथ अक्षरा की जोड़ी पर्दे पर हमेशा ही धमाल मचाती है। अक्षरा सिंह के यू-ट्यूब वीडियो काफी फेमस होते हैं। भोजपुरी फिल्म उद्योग की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत जी टीवी के शो ‘काला टीका’ से किया था। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अभी तक रवि किशन, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी और मोनालिसा बिग बॉस के घर का हिस्सा बन चुके हैं।
अक्षरा से पहले एक और फेमस भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा यानी अंतरा विश्वास भी बिग बॉस के घर में जा चुकी हैं। बिग बॉस सीजन-11 में मोनालिसा बिग बॉस के घर में नजर आई थीं। इधर सूत्रों के हवाले से खबर है कि बिग बॉस के इस सीजन में आदित्य पंचोली, सुनील ग्रोवर, राधे मां, सपना व्यास पटेल, ब्रिटिश पोर्न स्टार डेनी डी जैसी हस्तियां नजर आ सकती हैं। सिंतबर में शुरू होने वाले बिग बॉस सीजन – 12 को अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आएंगे।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।